पदोन्नति आदेश में विलंब से शिक्षकों में आक्रोश शिक्षक संघ ने सौपा ध्यानाकर्षण पत्र*

*पदोन्नति आदेश में विलंब से शिक्षकों में आक्रोश शिक्षक संघ ने सौपा ध्यानाकर्षण पत्र*

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय इकाई रायपुर ने शासनादेश उपरांत भी विभिन्न पदों पर होने वाली पदोन्नति में हो रही अनावश्यक विलम्ब के चलते संगठन की बैठक उपरांत संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचानालय रायपुर को ध्यानाकर्षण पत्र सौंपा।
छ. ग. शिक्षक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने बताया कि शिक्षक संघ की आपातकालीन बैठक प्रांतीय कार्यालय पेंशनबडा रायपुर में प्रांताध्यक्ष श्री ओंकार सिंह ठाकुर, प्रांतीय महामंत्री श्री यशवंत सिंह वर्मा एवं संभागीय अध्यक्ष श्री बी. एल. चंद्राकर के उपस्थिति में रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से स्कूल शिक्षा विभाग से स्पष्ट आदेश होने के उपरांत भी विभिन्न पदों पर होने वाली पदोन्नति आदेश जारी करने में हो रही अनावश्यक विलम्ब को लेकर शिक्षकों ने उच्चाधिकारियों के मंशा पर शंका व्यक्त करते हुए यथाशीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने हेतु संयुक्त संचालक से मिलकर पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक सहित समस्त पदों पर पदोन्नत आदेश यथाशीघ्र जारी करने से सम्बंधित मांग पत्र सौपने का निर्णय लिया गया
*सभा समाप्ति पश्चात विभिन्न पदों पर प्रस्तावित पदोन्नति आदेश यथाशीघ्र जारी करने हेतु संयुक्त संचालक श्री एस. के. भारद्वाज से मिलकर पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक सहित समस्त पदों पर पदोन्नति आदेश यथाशीघ्र जारी करते हुए क्रियान्वयन पश्चात कृत कार्यवाही से संघ को अवगत कराने हेतु मांग पत्र सौपा गया। जिस पर सम्बंधित अधिकारी ने यथाशीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने हेतु अपनी वचनबद्धता जाहिर की।
उक्त भेंट वार्ता में शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष बी. एल. चंद्राकर, सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष गोविंद सोनी, उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, दिनेश देवांगन, सह सचिव शिवप्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, परमजीत सिंग सचदेव, जिलाध्यक्ष सुनील नायक, प्रकाश कुमार तिवारी, मनोहर चंद्राकर, शैलेन्द्र सिंह ब्रम्हे, ज्योतिष चौधरी, पंचराम साहू, केशर कुमार निर्मलकर, प्रमोद कुमार चंद्राकर, रामकुमार साहू, मनहरण लाल साहू, जगदीश लाल साहू, धरम सिंह ध्रुव, अजय तिवारी, तुलसी राम वर्मा, रूखमण सिंह सरदार, आनन्द प्रसाद साहू, आदि उपस्थित रहे….*