राजिम :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ.ग. जिला गरियाबंद के तत्वाधान में जिला मुख्य आयुक्त बैसाखू राम साहू के निर्देशन में, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. चौहान एवं जिला सचिव रोमन साहू के मार्गदर्शन में एवं डी.ओ.सी.स्काउट आशीष कुमार के नेतृत्व में राजिम में आयोजित राजिम माघी पुन्नी मेला में जिला गरियाबंद के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित सीनियर रोवर द्वारा सेवा कार्य एवं जन जागरूकता कार्य किया जा रहा हैं।
11 सीनियर रोवर के द्वारा सिंगलयुज प्लास्टिक, वृक्षारोपण करने के बारे में, धूम्रपान एवं नशामुक्ति के संबंध में लोगो को जागरूक करते हुए सेवा एवं जनजागरुकता कार्य किया जा रहा हैं। सेवा कार्य कर रहे रोवर यशवंत साहू, लेकेश्वर भारती, भारतभूसन, रूपेश कुमार, गोकुल कुमार, ओमप्रकाश, गजेंद्र सेन, डागेस कुमार, दुर्गेश कुमार एवं दिगेश्वर साहिल।
