सुकमा। विकासखंड छिन्दगढ के ग्राम पंचायत किंदरवाडा मे लोगो को एनीमिया के प्रति जागरूक करने के लिए पिरामल फाउंडेशन कि और से एनीमिया मुक्त सुकमा के तहत किंदरवाड़ में शिविर का आयोजन किया गया| पिरामल फाउंडेशन के द्वारा आयोजित एक दिवसीय शिविर मे ग्राम किंदरवाड व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से आए 500 से अधिक लोगो कि एनीमिया की जांच करने के उपरांत लोगो को उपचार के साथ दवाईया उपलब्ध करायी गयी| आपको बता दें गाव के सभी बच्चो, किशोरी, प्रजनन आयु वर्ग कि महिलाए और गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओ के स्वास्थ्य और पोषण की जरूरतों पर विशेष ध्यान देने के लिए एनीमिया मुक्त सुकमा अभियान कार्यक्रम कि शुरुवात कि गयी है| इसके माध्यम से गाव के महिला, किशोरी वर्ग के सभी लडकियो कि एनीमिया कि जांच करायी गयी| प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुसपाल के माध्यम से गाव मे शिविर का आयोजन किया गया। पिरामल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य था कि ग्रामिणो की कि जांच करना और उचित परामर्श करके ग्रामीणों को जागरूक करना। शिविर मे सहभागी सभी महिला एवं किशोरी वर्ग को एनीमिया यानी खून कि कमी इसके प्रति लोगो को जागरूक किया गया और उनको बताया गया कि स्वस्थ जीवन ही सबसे बडा धन होता है इसके लिए अपने शरीर कि वक्त वक्त पर जाच कराना जरुरी है छोटी सी बिमारी ही बडा रूप लेती है इसी लिए उसको नजरअंदाज नही करना चाहिए | *पिरामल फाउंडेशन द्वारा ग्रामीणों को एनीमिया से बचने के लिए उपाय बताए गए।
कमजोरी ,बुखार , मांसपेशियो मे दर्द,त्वंचा का पिला होना, दिल कि धडकन का असामान्य, सास लेने मे तकलीफ, चक्कर आना, हाथ पैरो का थंडा होना, सिरदर्द, घबराहट बिमारी के माध्यम से कमजोरी महसूस होना इसके बचाव के लिए मौसमी फल तथा दुध आयरन कि गोलिया,हरी पत्त्तेदार सब्जियां तथा सलाद उचित संतुलित आहार लेना कितना जरुरी है इसके प्रती लोगो को जागरूक किया गया| कार्यक्रम मे उपस्थित मेडिकल ऑफिसर मनीष ठाकुर ने ऐनीमिया बीमारी के प्रति लोगो को जागरूक किया|
नीती आयोग के सहयोगी पिरामल फाउंडेशन से हेमंथ नाथ ने एनीमिया रक्ताल्पता {रक्त+अल्पता} मे लोगो को किस चीज कि सावधानी रखनी चाहिए इसके बारे में लोगो को जानकारी दी| स्टीफन मस्क्नली ने गर्भावती महिलाओ के लिए शासन कि योजनाओ के बारे मे जानकारी देते हुए कुपोषण के प्रति लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम मे उपस्तीथ मेडिकल ऑफिसर मनीष ठाकूर स्वास्थ पर्यवेक्षक संजय सिंन्घ, CHO स्वाती बघेल, CHO मंजू कोयाम, RHO योगेश नाथ, RHO शोभा ठाकूर, RHO सावित्री बघेल, RHO तुलसी नाथ, RHO करुणा नेताम महिला बाल विकास अध्यक्ष निलावती, ICDS पर्यवेक्षिक गंगोत्री ठाकूर किंदरवाडा पंचायत के सरपंच लक्ष्मी नाथ बघेल,नीती आयोग के सहयोगी पिरामल फाउंडेशन से हेमंथ नाथ,स्टीफन मस्कनली एवं सभी शिक्षाकर्मी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन,गाव कि सभी गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिला किशोरीवर्ग एवं गाव के अन्य लोग उपस्थित थे |
जरुरत मंदो की कि सहायता :- कार्यक्रम कि आयोजिता नीती आयोग के सहयोगी पिरामल फाउंडेशन से काजल फटिंग ने लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए शिविर में आए ग्रामीणों से कहा कि ग्रामीण इलाको मे स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संस्था के माध्यम से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते है|जरुरतमंदो कि सहायता करना हमारा मुख्य उद्देश्य है किंदरवाडा मे आयोजित 500 से अधिक ग्रामिणो ने लाभ लिया और जिन मरीजो को ज्यादा गंभीर लक्षण दिखे उन्हे नजदिकी स्वास्थ केंद्र मे रेफर किया गया|
