प्रेस-विज्ञप्ति:- नगर पंचायत राजिम में मरार समाज ने मनाई शाकम्बरी जयंती।समाज में व्याप्त बुराइयों को त्यागकर हम सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा : सांसद चुन्नीलाल साहू…

 

 राजिम। गरियाबंद जिला के धर्मनगरी राजिम में नगर मरार पटेल समाज के तत्वाधान में आराध्य देवी मां शांकम्बरी जयंती प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे नगर में मां शाकम्बरी देवी की प्रभात फेरी निकाली गई तथा प्रसाद स्वरूप मरार लोगों की पहचान निःशुल्क सब्जी का भी वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित समाज सेवियों, वरिष्ठ नागरिकों और वरिष्ठ पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, अध्यक्षता संरक्षक लोचन पटेल तथा विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर, जिला पंचायत सदस्य शेखर साहू, मरार समाज के जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल , भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू , भाजपा नेता राजू सोनकर, सभापति पुष्पा गोस्वामी, उपस्थित थे।


कार्यक्रम को मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहूं ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मरार समाज द्वारा हर जगहों पर शाकम्बरी जयंती मनाई जा रही है राजिम में मुझे मां शाकम्बरी जयंती के अवसर पर शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा समाज में व्याप्त बुराइयों को त्यागकर हम सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा। हर गांव में सामाजिक समरसता बनी रहे, इसका भी सबको ख्याल करना होगा। समाज को बुराइयों से बचाना एवं सामाजिक समरसता बनाये रखना ही हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। समाज में मध्यम लोगों को ध्यान देते हुए उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। बुराइयों को छोड़कर अच्छी चीजें सीखने की प्रवृत्ति समाज में होनी चाहिए और समाज के सशक्त संगठन के लिए हमेशा महिलाओं को आगे रखना चाहिए , उन्होंने आगे कहा कि मरार समाज मेहनत कश समाज है छोटे से बड़ी में सब्जी उगाकर अपने भरण पोषण कर प्रकृति को संरक्षित करने में उनकी अहम भूमिका रहती है। मरार समाज के लोग बड़े सीधे और सरल रहते है, लड़ाई झगड़ा से कोसो दूर रहकर सात्विक जीवन जीते है। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे सरंक्षक लोचन पटेल ने कहा कि समाज के लोगों को दिखावे को दूर कर संगठित होकर समाज को मजबूत कर नई दिशा देने की आवश्यकता है, तभी मरार समाज में बदलाव आ सकेगा। समाज के नेतृत्व की जिम्मेदारी जिसके भी ऊपर हो उसे हमेशा सबके सामने झुककर रहना चाहिए और जीवन में कतई घमंड और अभिमान नहीं करना चाहिए, समाज मे आज शिक्षा का स्तर ऊपर उठ रहा है हमारे समाज के लोग शिक्षित होकर बड़े बड़े पदों में जा रहे है, हमारे समाज की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री फुले है हमे गर्व है कि हम उनकी संतान है। विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल ने कहा कि नगर में मरार पटेल समाज द्वारा प्रतिवर्ष शांकम्बरी जयंती का आयोजन किया जाता है और मरार समाज के कार्यक्रम में मै हमेशा तत्परता के साथ उपस्थित रहती हूं मरार समाज के लोग बहुत ही मेहनतकश लोग इनका मुख्य व्यवसाय सब्जी भाजी है लेकिन जिस प्रकार से समाज आज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ा है निश्चित ही समाज आगे बढ़ रहा है, हमारे समाज लगातार हर क्षेत्रो में आगे बढ़ रहा है,, आज राजनीति जागरूकता लाना होगा, राजनीतिक जागरूकता से समाज के लोगो के जन प्रतिनिधि होने से समाज के लोगो का सुख, दुख व उनकी समस्याओं का समाधान होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेन्द्र सोनकर ने संबोधित करते हुए कहा कि मरार समाज की आराध्य देवी मां शाकम्बरी जयंत बड़े धूम धाम से मनाई जा रही पूरे नगर में प्रभात फेरी निकाल कर समाज के लोग शांति और एकता का संदेश दिये। मरार समाज में महिलाओं की उपस्थिति यह दर्शा रही है कि समाज के विकास में अब महिलायें भी कदम से कदल मिलाकर समाज को आगे बढ़ाने में सामने आ रहे है।


प्रदेश महामंत्री तेजराम पटेल ने कहा कि समाज के सभी लोगों को शिक्षित करना एवं सभी को साथ लेकर आगें बढना ही समाज रूपी गंगा का मूल उद्देश्य है। व्यक्ति जितना सशक्त होगा समाज उतना ही सशक्त होगा। मरार समाज एक सशक्त समाज के रूप में उभरकर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है, जो पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने किया तथा आभार व्यक्त पूर्व पार्षद भूखन पटेल राजिम ने किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. रामकुमार साहू, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अंजूनायक, जिला पंचायत सदस्य शेखर साहू, पार्षद सूरज पटेल, सभापति पुष्पा गोस्वामी, भाजपा नेता राजू सोनकर, पार्षद विनोद सोनकर, पार्षद ओम प्रकाश आदिल , जिला सलाहकार कैलाश पटेल, जिला संरक्षक व राज कोषाध्यक्ष आशाराम पटेल, प्रदेश महामंत्री तेजराम पटेल, प्रशासनिक राज अध्यक्ष नारायण पटेल, दामोदर पटेल, सीतल पटेल, संजू पटेल, परस पटेल, श्यामू पटेल, भागवत पटेल, मेहत्तर पटेल, पदमू पटेल, रामलाल पटेल, अजय पटेल, पवन पटेल, किशोर पटेल, सूखराम पटेल, विनोद पटेल, भाजपा मंण्डल अध्यक्ष कमल सिन्हा सहित समाज के सदस्य उपस्थित थे।