
छुरा:- साजापाली के खेतों के फसल मरने के कगार पर है जिस पर नमो नमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता रोशन लाल साहू ने कहा कि छुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत साजापाली के किसानों के खेत मे जाकर देखा कि वहाँ तकरीबन बहुत से किसानो का प्लाट है जो बुरी तरह से पानी के न होने के कारण फसल मरने के कगार पर है जो मुख्य कारण है बिजली की कटौती वहाँ पर बहुत से किशान उपस्थित थे जो सबका बुरा हाल है वही पर पूर्व सरपंच श्रीगोवर्धन सिंह ध्रुव और गुलाब राम यादव ने बताया कि हम लोग बिजली की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि और शासन प्रशासन तक हम सब आसपास ग्राम के 12 गांव के किसान मिलकर सब स्टेशन खड़मा में अवगत करा चुके है जिसमे हमे यह अस्वासन दिया जाता है कि हो जाएगा लेकिन अभी तक नही हुआ है और प्रतिदिन तकरीबन 5 से 7 घंटे बिजली बंद रहता है जिससे हम सब किसानों का फसल पूर्ण रूप से सूखने पर है और खेतो में दरार पड़ गया है जिसके कारण हम सबका नींद हराम हो गया है और सभी किसान परेशानियों का सामना कर रहे है। हम सब किसानों की एक ही राय है कि बिजली कटौती पूर्ण रूप से बंद किया जावे ताकि हमारी फसले चौपट होने से बच सके। और सामाजिक कार्यकर्ता रोशन लाल साहू ने भी यही कहा कि बिजली कटौती को बंद करे ताकि किसानों का फसल बच सके। ग्राम साजापाली के प्रमुख किसान चिंता राम.प्रेमसंकर. जितेंद्र यादव.जीवराखन. बिसेराम ध्रुव. उत्तम साहू.सोहन ध्रुव.इन्दल ध्रुव.यशवंत पांडेय. दिनेश यादव.इन्द्रम ध्रुव.गजानंद.सेवक राम.हेमकुमार के साथ बड़ी संख्या में ग्रमीणो की उपस्थिति रही।नमो नमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता रोशन लाल साहू व महेश्वर साहू उपस्थित रहे।
