ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद में अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सिंचाई प्रबंधन के कुशल विशेषज्ञ रहे स्व.श्री श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद में अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सिंचाई प्रबंधन के कुशल विशेषज्ञ रहे स्व.श्री श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
उपस्थित कांग्रेसजनो ने स्व. शुक्ल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, तिलकवन्दन और श्रद्धासुमन अर्पण करते हुए उन्हें शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राज्य अजजा आयोग उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान ने शुक्ल जी के ऐतिहासिक राजनीतिक सफर का वर्णन कर उनके जनहित में किये गए कार्य को याद किया।
। प्रदेश अध्यक्ष विचार मंच
रमेश पांडेय ने कहा कि श्यामा चरण जी मध्यप्रदेश कांग्रेस की धुरी थे। उन्होंने आजीवन कांग्रेस के लिए समर्पित होकर कार्य किया। क़भी भी वे पार्टी के खिलाफ जाकर काम नहीं किया।
छत्तीसगढ़ कोधान के रूप में समृद्ध राज्य धान का कटोरा बनाने और किसानों को समृद्ध करने सिंचाई का जाल बिछाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है l कार्यक्रम का संचालन कर रहे आशीष शर्मा ने शुक्ल जी के जींवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपने समय का कुशल जनसेवक ,दृढ़ संकल्पित और आमजनों के लिए हमेशा से ही समर्पित होकर कार्य करने वाला बताया।
सभापति व युकां ब्लॉक अध्यक्ष डुमेश साहू ने कहा कि शुक्ल जी अपने समय के समर्पित व निष्ठावान शख्सियत थे। आभार प्रदर्शन करते हुए जिला महामंत्री प्रमोद साहू ने कहा कि शुक्ल जी कांग्रेस की रीति-नीति के साथ पार्टी की संगठन शक्ति की मजबूती के लिए काम किया।
इस अवसर वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर, निरंजन साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, सभापति मनीष साहू, रोशन जांगड़े, चुम्मन दीवान, एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, रामचन्द्र रतलानी, रवि शर्मा, हितेंद्र केला, नरेन्द्र सोनवानी प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस, सरपंच संघ अध्यक्ष डीलन चन्द्राकर, उत्तम साहू, सन्तोष प्रजापति, योगेश चन्द्राकर, तुकेश साहू, रविन्द्र साहू, योगेश साहू पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, रामप्यारे साहू, योगेश साहू एनएसयूआई अध्यक्ष, अशोक साहू, मुकेश कश्यप, लव चन्द्राकर, हरिशंकर साहू, आशा निषाद, जितेंद्र जोशी, टेमन साहू समेत बड़ी सँख्या में समस्त कांग्रेसजन उपस्थित थे।