*अभाविप का 53वाँ प्रदेश अधिवेशन अम्बिकापुर में सम्पन्न*
_प्रदेश भर से 200 से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं एक दिवसीय अधिवेशन आयोजित हुए_
राजिम। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छत्तीसगढ़ प्रान्त का 53वाँ अधिवेशन 11 फरवरी को अम्बिकापुर में सम्पन्न हुआ। कोविड-19 जनित परिस्थितियों के चलते इस वर्ष प्रदेश अभ्यास वर्ग एवं प्रदेश अधवेशन का संयुक्त आयोजन 9 से 11 फरवरी को किया गया। इस दो दिवसीय अभ्यासवर्ग एवं अधिवेशन में पूरे प्रदेश से 200 से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।
दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के उपरान्त 11 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष प्रा. अरुण गुप्ता एवं प्रदेश मन्त्री श्री शुभम जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ ही अभाविप छत्तीसगढ़ का 53वाँ अधिवेशन प्रारम्भ हुआ। इस अधिवेशन का उद्घाटन अमरकण्टक स्थित इन्दिरा गान्धी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रा. (डॉ.) प्रकाशमणि त्रिपाठी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में सत्र 2020-21 हेतु पुनर्निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता एवं पुनर्निर्वाचित प्रदेश मन्त्री श्री शुभम जायसवाल ने अपना पदभार भी ग्रहण किया।
इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के वर्तमान शैक्षणिक एवं सामाजिक परिदृश्यों के साथ ही प्रदेश में कृषि क्षेत्र में मौजूद सम्भावनाओं के साथ ही इस क्षेत्र में आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधानों पर विमर्श के उपरान्त तीन प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए। तदुपरान्त प्रदेश मन्त्री श्री शुभम जायसवाल द्वारा आगामी सत्र हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की घोषणा की गई।
इस एकदिवसीय अधिवेशन के अन्तिम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष प्रा. अरुण गुप्ता द्वारा सत्र 2020-21 हेतु नवीन प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई । गरियाबंद जिले से जय शर्मा प्रांत प्रमुख राष्ट्रीय कला मंच अनंत सोनी (फिंगेश्वर) जिला संयोजक शुभम वर्मा(गरियाबंद) पल्लवी ठाकुर(गरियाबंद) हेमंत नागेश(देवभोग) दीपक सिन्हा(राजिम) इस नवीन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य में होंगे ।
