शाकाम्भरी महोत्सव 16 फरवरी को

शाकाम्भरी महोत्सव 16 फरवरी को

राजिम न्यूज:- पटेल समाज राजिम नगर का शाकाम्भरी महोत्सव 16 फरवरी दिन मंगलवार को पटेल धर्मशाला में आयोजित है। जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे महासमुन्द सांसद चुन्नी लाल साहू तथा अध्यक्षता पटेल समाज के प्रदेश सलाहकार , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य लोचन पटेल तथा विशेष अतिथि के रूप में राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय , नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर, जिला पंचायत सदस्य शेखर साहू, राजिम के जमीदार राघोबा माहाड़िक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन पटेल, पटेल समाज के जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल, जिला सलाहकार कैलाश पटेल, जिला संरक्षक व राज कोषाध्यक्ष आशाराम पटेल, प्रदेश महामंत्री तेजराम पटेल, प्रशासनिक राज अध्यक्ष नारायण पटेल , पार्षद सूरज पटेल ,कार्यलय सचिव भूखन पटेल व सदस्य दामोदर पटेल मुख्य रूप में उपस्थित रहेंगे।
उक्त कार्यक्रम में सुबह 10 बजे माँ शाकाम्भरी की पूजा अर्चना, 2 बजे अतिथि व नगर के पत्रकारों का सम्मान समारोह व शाम 4 बजे नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी।
उक्त जानकारी राजिम नगर के अध्यक्ष शीतल पटेल व सचिव संजू पटेल ने देते हुये सभी समाजिक जनों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।