रायपुर- छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के नेतृत्व में गरियाबंद जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया से मिलकर शिकायत की है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वो गरियाबंद जिले के अंतर्गत अमलीपदर, गोहरापदर, धुरवगुड़ी , मैनपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में विगत कई वर्षों से सेवा दे रहे हैं, जिनमे से कई कार्यकर्ता विगत 25 – 30 वर्षों से अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी से कर रहे हैं।


उन्होंने बताया कि इसके पूर्व जो भी जिले में अन्य अधिकारी रहे वो इस क्षेत्र के कार्यशैली से काफी खुश रहते थे, लेकिन जबसे एक्का मैडम कार्यक्रम अधिकारी बनी हैं तब से उनको लगता है कि ये कार्यकर्ताएं काम नही करती हैं।
जगरानी एक्का अपने हर दौरे में सिर्फ मानसिक प्रताड़ित करने को ही काम कराना मानती हैं, सांथ ही अपशब्दों का भी प्रयोग करती हैं, ये सभी कार्यकर्ता उनके बर्ताव एवं अपशब्दों से काफी आहात होकर मंत्री अनिला भेड़िया को शिकायत करने को मजबूर हुए हैं।
अगर किसी कार्यकर्ता द्वारा उनको थोड़ा भी जवाब देने पर उनका एक माह का वेतन काट दी जाती है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि इतने कम मानदेय में अपना गुजारा करते हैं जिससे हमारा घर का खर्चा चलाना मुश्किल है और उस स्थिति में 1 माह का वेतन काटना हमारे लिए मरने के बराबर होता है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का उनको हर शब्दों में धमकी देतीं हैं कि तुम लोग मेरा क्या बिगाड़ लोगे, करवा लो जितना भी नेतागिरी मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता जैसे शब्दों का प्रयोग करती हैं।
कार्यकर्ताओं ने मंत्री अनिला भेड़िया को कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का के सभी बुरे बर्ताव से अवगत कराया और उन्हें जल्द से जल्द गरियाबंद से हटाने की मांग की। मंत्री अनिला भेड़िया ने कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द निराकरण कराने की बात कही है।
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से प्रांताध्यक्ष आंगनबाड़ी संघ श्रीमती सरिता पाठक, सुमित्रा, मालती, बबिता, रुपाली, मेनका, सीमा ,लता, जानकी पिंकी, रेणु गजभिये, ब्लॉक अध्यक्ष मैनपुर फागा कश्यप,सुधा, कल्याणी मिश्रा, रानी ठाकुर, ज्योति ताम्रकार,सोन प्यारी मिश्रा, चंद्रिका श्रीवास, राधा नागेश, रासीता ,रामेश्वरी,सीता पाण्डेय, शिला सेमसन, श्रद्धा एवं युवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज मांझी उपस्थित थे ।
