समाज सेवक मनोज पटेल ने नवजात कमार बच्चे की भरण पोषण की ली जिम्मेदारी…

छूरा: छूरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खरखरा के आश्रित ग्राम धरमपुर निवासी शंकर लाल कमार 23 वर्ष जो कि विशेस पिछड़ी जनजाति में आते है 17 दिन पूर्व उनकी पत्नी देवकी बाई का डिलीवरी रायपुर पंडरी स्थित सरकारी हॉस्पिटल ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया डिलवरी के 2 दिन बाद में देवकी बाई की मृत्यु हो गई मृत्यु के पश्चात हॉस्पिटल प्रबन्धन द्वारा सरकारी वाहन से पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम पहुचाया गया यह कमार परिवार काफी गरीब परिवार से है और बच्चे के जन्म के 2 दो दिन पश्चात माता की मृत्यु होने की खबर नगर के समाज सेवक मनोज पटेल को मिली तब समाज सेवक द्वारा पीड़ित दुधमुहे बच्चे के लिए दुधपावडर के साथ बच्चे के लिए कपड़ा लेकर कमार परिवार की मदद करने धरमपुर पहुचे।

इस सम्बंध में हमारे सवांददाता द्वारा चर्चा करने पर समाज सेवक मनोज पटेल से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि मुझे जब इस घटना की जानकारी मिली तो मैं धरमपुर निवाशी शंकर कमार के घर पहुचा तब बच्चा एक हफ्ता का था और कमार परिवार की माली हालत भी ठीक नही है पीड़ित कमार परिवार के हालत और दुधमुहे बच्चे को देखने के बाद मेरे द्वारा बच्चे के बालिग होते तक कि भरन पोषण की जिम्मेदारी ली गई है समय समय पर मैं धरमपुर पहुच कर बच्चे की जरूरत की सामाग्री पहुचाया जाता है साथ ही बच्चे के निशुल्क इलाज के लिए नगर स्थित लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल से निशुल्क इलाज कार्ड भी जारी करवाया गया है।