स्कार्पियो ने कार वाहन को ठोकर मारी

 

स्कार्पियो ने कार वाहन को ठोकर मारी

आनंद भोई बसना।थाना बसना अंतर्गत ग्राम बोहारपार के पास स्कार्पियो ने कार वाहन को ठोकर मारी मामला दर्ज किया गया है.
संजय कुमार मांझी ग्राम खैरमाल थाना सरायपाली में रहता है. 01 फरवरी 2021 को वह अपने कार क्रं0 CG06GR9994 बोलेनो से महासमुंद से वापस अपने घर जा रहा था, रात्रि करीबन 07.00 बजे एनएच 53 रोड ग्राम बोहारपार के पास पहुंचा था कि उसके पीछे बसना तरफ से आ रही स्कार्पियो क्रं0 CG10DA5500 का चालक अपने स्कार्पियो को बहुत ही तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया । एक्सीडेंट से उसके बांए हांथ में हल्का चोंट लगा है। एवं उसका कार बोलेनो पीछे तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी स्कार्पियो चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।