पखांजूर – शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) नेता भोला पाल ने प्रेस जारी कर कहा गया है की निट पेपर लीक मामले में विगत कई दिनों से देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के छात्र-छात्राएं धरना दे रहे हैं। संसद के मानसून सत्र के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर संसद मार्च का आहवान किया था। छात्र, छात्राएं शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर संसद मार्च करने जा रहे थे। संसद मार्च करने जा रहे छात्रों पर देश की निरंकुश भाजपा सरकार उसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गृहमंत्री जिनके अंडर में दिल्ली पुलिस है ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया। बर्बरता पूर्वक छात्र-छात्राओं ,महिलाओं, बच्चों को पिटा उनके हाथ पैर तोड़ दिए। कई बच्चियों पर बर्बरता किया गया ।कई बच्चे छात्र-छात्राएं आज अस्पताल में भर्ती है। जिस तरह आजादी के पहले अंग्रेज भारतीयों पर जुल्म करते थे। जालियांवाला बाग में जनरल डायर ने भारतीयों पर गोली चलवा कर उनकी हत्या करवाई थी। उसी तरह नरेंद्र मोदी अमित शाह की पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं, युवाओं, बेरोजगारों पर अंग्रेजों के समय भारतीय पर जुल्म करने जैसा जुल्म करवाया जा रहा है।छात्रों पर जुल्म कराने वाली यह सरकार जनरल डायर की तरह जनरल कायर है। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और उसके राष्ट्रपति के सामने घुटने टेकते हैं ।अमेरिका का जुल्म सह रहे हैं ।और अमेरिका भारत देश को पूरे विश्व में बदनाम कर रहा है। दूसरी तरह देश के छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्हें नरेंद्र मोदी पिटवा रहे हैं। शिवसेना इस बर्बरता पूर्वक कार्यवाही का विरोध करती है ।इस सरकार का विरोध करती है। और कहती है कि बरर्बर सरकार को अब देश पर राज करने का कोई हक नहीं ।क्यों कि इस देश की जनता, देश के युवा ,देश के बेरोजगार, मजदूर ,किसान ,आम जनता से इस सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। यह एक तानाशाह सरकार है और इसके मुखिया नरेंद्र मोदी देश में राजा की तरह व्यवहार कर रहे हैं। इस तानाशाह सरकार को जल्द ही देश से जाना होगा।
