सप्ताहिक रेडियो वार्ता हमर ग्राम सभा में ग्राम फुलझर विकास खण्ड छुरा निवासी योगेश्वर साहु के प्रश्नों के उत्तर माननीय पंचायत मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने दिया

सप्ताहिक रेडियो वार्ता हमर ग्राम सभा में ग्राम फुलझर विकास खण्ड छुरा निवासी योगेश्वर साहु के प्रश्नों के उत्तर माननीय पंचायत मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने दिया

परमेश्वर कुमार साहू,25 जनवरी 2021

आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित24 जनवरी रविवार की शाम हमर ग्राम सभा कार्यक्रम में माननीय पंचायत मंत्री श्री टी एस सिहेदेव ने श्रोताओं के प्रश्नों के उत्तर दिए।
ग्राम फुलझर निवासी योगेश्वर साहु ने हमर ग्राम सभा कार्यक्रम में माननीय मंत्री टी एस सिहेदेव से ग्राम पंचायत फुलझर में नालियों की सफाई और चौड़ी करन विषय पर प्रश्न किए।
प्रश्नों के उत्तर में पंचायत मंत्री श्री टी एस सिहेदेव ने ग्रामीणों को सफ़ाई और स्वच्छता के क्षेत्र में आगे आने की बात कही अपने आसपास के नालियों को सफ़ाई करे।
ग्राम पंचायत का भी दायित्व रहता है मुलभुत की राशियों से नालियों की सफाई करें।
योगेश्वर साहु का दुसरा प्रश्न ग्राम फुलझर में अवैध शराब बिक्री जोरों पर है जिससे बच्चे बड़े सभी शराब के आदि हो गये है।
जिससे ग्रामीण जन परेशान हैं पुलिस विभाग को सुचना देने के बावजूद भी ग्राम फुलझर में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लगा रहे हैं।
हमर ग्राम सभा कार्यक्रम में माननीय पंचायत मंत्री श्री टी एस सिहेदेव ने अपने जवाब पर अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिला कलेक्टर गरियाबंद से बात चीत चलाने की बात कही।