खिलाड़ी खेल भावना से खेले हार से निराश न हो निरन्तर प्रयाश से जीत सम्भव है:::संजय नेताम जिला पंचायत उपाध्यक्ष गरियाबंद

खिलाड़ी खेल भावना से खेले हार से निराश न हो निरन्तर प्रयाश से जीत सम्भव है:::संजय नेताम जिला पंचायत उपाध्यक्ष गरियाबंद

यामिनी चन्द्राकर ब्यूरोचीफ खबर गंगा जिला गरियाबंद

गरियाबंद:::मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बजाड़ी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में गरियाबंद जिले के बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा कांग्रेस विधायक प्रत्यासी व गरियाबंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ विशेष अतिथि के रूप में ,मैनपुर जनपद उपाध्यक्ष नन्द कुमारी राजपूत, अमलीपदर के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेश्वर राजपूत मैनपुर जनपद के जनपद सदस्य निर्भय ठाकुर दीपक मंडावी व ग्राम पंचायत के सरपंच वरुण सोरी गोहरापदर के उपसरपंच अल्तमश खान भी कार्यक्रम में शामिल हुए सर्वप्रथम ग्राम वासियों एवं टूर्नामेंट आयोजन कर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों का जोरदार बाजे गाजे के साथ सम्मान किया गया इस दौरान जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा की खेल से ही आपसी सद्भाव और टीम भावना का संचार होता है खेल से हमारा शरीर मजबूत व स्वास्थ्य रहता है हमारे दूरस्थ अंचल के खिलाड़ी भी बड़ी प्रतियोगिता में भाग लेकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करें यही मेरी कामना है वही विशेष अतिथि जनपद पंचायत मैनपुर के जनपद उपाध्यक्ष नंद कुमारी राजपूत ने कहा कि गांव में एकता और सद्भावना कायम रखने का सहज माध्यम खेल है खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है स्पर्धा में भाग ले रहे खिलाड़ी खेल भावना से खेलें और हार से निराश ना हो हार और जीत तो खेल का हिस्सा है हमें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता टीम अमलीपदर को 21 हजार रुपए व शील्ड वही उपविजेता टीम गिरसूल को 13 हजार रुपए व ट्रॉफी वितरण किया गया इस अवसर पर सेवा दल के अध्यक्ष मेघराम बघेल लखिधर सोना भंवर सिंह नेताम नीलेंद्री बाई, यशोदा बाई, गम्भीर राम पटेल,पवन कुमार,रोहित सोरी,सुभाष यादव,डोमार यादव,पुखराज सोरी, ख़िरप्रसाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवाशी उपस्थित थे।