मुकेश कश्यप@नगरी, -ग्राम पंचायत सिरसिदा मे आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वी जयंती मनाई गई तथा देश की आजादी मे उनके अमूल्य योगदान को याद किया। ग्राम पंचायत सिरसिदा के सरपंच दिशा पंकज ध्रुव ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद करते हुवे कहा की उन्होने देश को आजादी दिलाने के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना की तथा देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ देश के नाम कुर्बान कर दिया.

उन्होने युवाओ से अपील करते हुवे कहा की उन्हे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करे। इस दौरान ग्राम पंचायत सिरसिदा के उप सरपंच नरसिंह मरकाम, आदिवासी जिला कॉंग्रेस के अध्यक्ष टेकेश्वर सिह ध्रुव, वार्ड पंच उषा जांगड़े ,विमला साहू ,रेखा साहू, डिलेस्वरी साहू, लता साहू, मीना तिवारी ,गैलेँद्र साहू, कमलेशवरी साहू, लता ध्रुव ,त्रिवेणी ध्रुव , पंकज माधव सिह ध्रुव ,वरिष्ठ कॉंग्रेसी कार्यकर्ता राम सिह पटेल, मिलेस्वर सार्वा, ईश्वर जांगड़े ,विजय साहू , परमेश्वर निषाद एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
