मड़ई मिलन हमारी छत्तीसगढ़ की अनमोल धरोहर – सुमन संतोष साहू…

मुकेश कश्यप@कुरुद:-ग्राम कठौली में समस्त ग्रामीणों एवं युवा समिति के माध्यम से मड़ई मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप में सुमन संतोष साहु सभापति जिला पंचायत धमतरी ,भानु चंद्राकर सदस्य जिला योजना समिति, जानसिंग यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कुरुद,डीलन चंद्राकर अध्यक्ष सरपंच संघ ,तामेश्वरी गौकरण साहु जनपद सदस्य, पुष्पेंद्र साहु सिर्री मंडल अध्यक्ष, कविता पुर्णेंद्र सरपंच कठौली अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि की आसंदी से अपना विचार प्रकट करते हुए श्रीमती सुमनसंतोष साहु ने कहा कि मड़ई उत्सव का आयोजन हमारी छत्तीसगढ़ संस्कृति की एक महान धरोहर है जिसकी शुचिता बनाकर रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि वर्तमान समय हाईटेक का है और मड़ई कार्यक्रमों में अब प्रदुषण देखने को मिलता है चाहे वह व्यावहारिक हो अथवा सांस्कृतिक। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का भी उद्बोधन हुआ। इस अवसर पर सरपंच बहुर साहु ,रुपेश निर्मलकर ,जगतपाल साहु, खुशबू चेमन यादव,जीवधन साहु, योगेश साहु ,रेलहा साहु ,मन्नु साहु ,मुलचंद साहु ,जयलाल साहु ,कुंजु साहु ,संतोष साहु , राजकुमार साहु ,हेमलाल साहु ,तिहारु साहु तथा समस्त पंचगण आयोजन समिति के युवा साथी मंच मे उपस्थित थे ।मंच संचालन पोखराज साहु रामायणी गोजी तथा पुर्णेंद्र साहु पुर्व जनपद सदस्य ने किया तथा आभार प्रकट कविता साहु सरपंच ने किया।