बिलासपुर-दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में नेहरू चौक बिलासपुर में हम भारत के लोग & किसान मजदूर महासंघ का अखंड धरना प्रदर्शन 34 वे दिन जारी रहा। आज नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर उन्हें पुण्य स्मरण कर उनके आदर्शो पर चलते हुए आजादी की दूसरी लड़ाई किसान आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया तथा 26 जनवरी 21 को नेहरू चौक से दोप 12 बजे से आयोजित ट्रेक्टर ट्राली गणतंत्र दिवस रैली को सफल बनाने का संकल्प भी लिया गया। नेता जी की प्रतिमा पर सभी आंदोलन कारीयो ने पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए।

आज के धरना सभा एवम् नेता जी की जयंती कार्यक्रम को किसान आंदोलन के संयोजक श्याम मूरत कौशिक, एटक नेता पवन शर्मा, एड सलीम काजी, जीवन यादव चांपा, सरदार रणजीत सिंह खनूजा, सरदार एड राजदीप छाबड़ा, डा अशोक शिरॉडे, अजय राय अन्नपूर्णा ध्रुव ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश व्यक्त किए और इस सरकार को फर्जी राष्ट्रवादी किसान मजदूर एवम् जनता विरोधी तानाशाही सरकार बताए तथा अंतिम में आरएसएस बीजेपी की मोदी सरकार के खिलाफ भारी नारा बाजी किए।

आज के प्रदर्शन में प्रदीप साहू, आर के बांधले, गुरुदेव सिंह,अन्नपूर्णा ध्रुव, परवीन खान, उतरा सक्सेना, पवन वर्मा, राजेन्द्र धुरी, अंबिका भारती, मनदीप सिंह, नरेंदर सिंह, काम.घनश्याम रजक, तापस हजारा, जगन्नाथ राव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
संयोजक, किसान आंदोलन नेहरू चौक बिलासपुर छग
