मुकेश कश्यप@ रायपुर:-जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा जनपद अंतर्गत ग्राम छोटे सीपत में पूर्व माध्यमिक शाला क़ई वर्षों से संचालित है।परन्तु जैसे ही बच्चे 8वी की पढ़ाई पूरी कर लेते है फिर अगली कक्षा के लिये अन्य स्कूल जाना पड़ता है,जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है।जिसे देखते हुए राहुल गांधी विचार मंच प्रदेश उपाध्यक्ष लक्षन कुमार ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल को इस माध्यमिक शाला को हाईस्कूल में उन्नयन करने के लिये आवेदन दिया है,ताकि गाँव के बच्चों को पढाई-लिखाई में कोई दिक्कत न हो।

