यशवंत गिरी गोस्वामी, धमतरी -छोटे-छोटे बच्चों ने अपने सपने साकार करते नजर आ रहे हैं धमतरी के मकई तालाब के पास स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों ने इतनी कम उम्र में ही अपनी बैंड पार्टी बना ली है. बच्चे ने उम्र में अपने बराबर के दोस्तों को गाना-बजाना सिखाया. इसके बाद अब ग्रुप को शादी, पार्टी समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में परफॉर्म करने का ऑर्डर मिल रहा है. इससे बच्चों की इस बैंड पार्टी की कमाई भी हो रही है. इससे उनके जेब खर्च व घर खर्च के लिए पैसे से सहयोग कर पा रहे हैं !बच्चों की इस बैंड पार्टी की चर्चा आस पास के एरिया में भी हो रहा है!

धमतरी के मकई तालाब के किनारे बसे हुए स्लम बस्ती में रहने वाला राजू व अन्य बच्चों ने 9 लोगों की टीम बनाकर अपनी एक बैंड पार्टी खड़ी कर दी !जो कि पढ़ाई के साथ यह काम भी कर रहे हैं इस ग्रुप में कुल 9 बच्चे हैं, और सभी ढोल या बाजा बजाना जानते हैं. ग्रुप लीडर राजू ने खुद किसी तरह पैसे जमा करके बाजा वगैरह खरीदा. खुद से बजाना भी सिख गया. इसके बाद अपने पड़ोस के दोस्तों को इकट्ठा कर उन्हें भी बजाना सिखाया!

ग्रुप लीडर राजू का कहना है कि उसकी टीम स्थानीय शादियों, सगाई, जन्मदिन जैसे छोटे छोटे आयोजन में अपना परफॉर्मेंस देती है, जिससे इन बच्चों की कमाई होती है!राजू का कहना है कि वो बड़ा होकर एक धूमाल पार्टी खड़ा करेगा!
