मुकेश कश्यप@रायपुर:- नगरी-सिहावा युवा कांग्रेस नेता पंकज माधव सिंह ध्रुव ने शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय किसान धरना में शामिल होकर अन्नदाताओ की आवाज को बुलंद किया ,वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम से सौजन्य भेट कर सिहावा विधानसभा की समस्याओ के संबंध मे चर्चा की ।उन्होने बेलरगांव को तहसील बनाने और वहा कालेज की स्थापना करने की मांग की।

इस दौरान कुरूद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नगरी रवि ठाकुर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुकरेल करण चंद्राकर, वरिष्ठ कॉंग्रेसी कार्यकर्ता राम सिह पटेल, मिलेश्वर साहू ,सुभाष साहू ,दुर्गेश कश्यप योगेंद्र सिह ध्रुव आदि उपस्थित थे।
