मुकेश कश्यप@खैरघटा:-आदर्श युवा समिति के तत्वावधान में ग्राम खैरघटा में ठाकुर देव चौरा के लोकार्पण अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य को गति प्रदान की गई।इस दौरान उपस्थित अतिथिओं द्वारा हरे-भरे पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया।

इस अवसर पर युवाओं एवं सरपंच की मांग पर छाया वर्मा ने सामुदायिक भवन की घोषणा कर ग्रामवासियों को खुशियों की सौगात दी।आदर्श युवा समिति और सरपंच ने श्रीमति वर्मा के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम में छाया वर्मा राज्य सभा सांसद , जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु , नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष ग्रामीण विक्रम गिरी , जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला , सरपंच श्री मति प्रमिला बारवे, गंभीर सिंह ठाकुर , राहुल गांधी विचार मंच राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी केके वर्मा, महिला कमांडो के सदस्यगण , युवा समिति के सदस्यगण सहित ग्रामवासी उपस्थित थे!

