अधिवक्ता संघ कुरुद द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गयी…

मुकेश कश्यप@कुरुद:-अधिवक्ता संघ कुरुद द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गयी,इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने उदबोधन में विवेकानंद जी के विचारों को जींवन में आत्मसात करने और दृढ़ निश्चय से किसी भी कार्य को करने की बात कही,साथ ही युवा शक्ति को जींवन में हमेशा आगे कदम से कदम मिलाकर कार्य करने की बात पर बल दिया।मुख्य अतिथि ग्रिगोरी तिर्की जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश जिला धमतरी थे।विशिष्ट अतिथि महेश बाबू साहू व्यवहार न्यायाधीश सिविल कोर्ट कुरुद थे।कार्यक्रम का सन्चालन रमेश पांडेय अधिवक्ता ने किया और आभार प्रदर्शन अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर अधिवक्ता ओमप्रकाश चन्द्राकर,गुणवंत सोलंकी बी डी साहू ,एस पी लाम्बा, हेमन्त सिन्हा, मोहेंद्र चन्द्राकर,महेंद्र साहू,गुलेश्वर साहू,नरेश दीगरे,खिलेंद्र साहू ,सत्यम सोनी,जीवराम धुवंशी,यशवंत साहू,देवचरण साहू सहित अधिवक्ता लिपिक प्रदीप साहू व न्यायालयीन कर्मचारी अधिकारी पक्षकार उपस्थित थे ।