राजिम :–विश्व ओजोन दिवस पर शीतल ग्रह के लिए वैश्विक कार्यवाही विषय पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हाई स्कूल चिखली में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण तथा पृथ्वी के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने की रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल स्तर पर चित्रकला रंगोली वाद विवाद भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम जागरूकता प्रदान करने वाला कार्यक्रम न होकर अपने पर्यावरण पृथ्वी एवं वातावरण में हो रहे परिवर्तन को समझ सके वर्तमान परिवेश में पर्यावरण संरक्षण बहुत ही जरूरी है बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं ओजोन परत की जानकारी दिया गया इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला एवं प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया इस प्रतियोगिता में कुमकुम ध्रुव देवीका यमुना लक्ष्मी कक्षा दसवीं की छात्राओं ने चित्रकला में कक्षा नौवीं से दीपराज यामिनी पलक पूर्वी हेमलता लक्ष्मी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया वहीं रंगोली प्रतियोगिता में भारती यादव मुस्कान यादव ने अपनी कला से एक मनमोहक प्रस्तुति दिया शाला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन ज्ञानेंद्र शर्मा ने किया प्रभारी प्राचार्य भूपेंद्र हिरवानी सुरेश ध्रुव ओमेश्वरी वर्मा विजयलक्ष्मी भगत एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में यह कार्यक्रम का आयोजन एक बहुत ही उद्देश्य पूर्ण एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रम था.
