मुकेश कश्यप@कुरुद:-स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रथम अरोरा शिक्षण केंद्र में वर्चुअल रूप से राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रमेश पांडे अधिवक्ता व्यवहार न्यायालय कुरुद थे।उन्होंने अपने उदबोधन के माध्यम से युवाओं को देश के सर्वांगीण विकास हेतु अपना योगदान देने और पूरी निष्ठा व लगन भाव से कार्यो में जुटने की बात करते हुए प्रोत्साहित किया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय शिंदे सर इलेक्ट्रिकल प्रोग्राम प्रमुख, अजय चाँदोरकर प्रोग्राम एसोसिएट , विद्यासागर चौहान क्लस्टर प्रमुख एवं महेंद्र साहू, भोज साहू, कविता साहू, कृष्णकांत पटेल, दीक्षा साहू सहित समस्त सेंटर स्टॉफ उपस्थित रहें।

