खबर गंगा की खबर का असर – राजिम से छुरा मार्ग में छुईहा स्थित पुल को रिपेयरिंग कराने विभाग ने बढ़ाया कदम

खबर गंगा की खबर का असर –
राजिम से छुरा मार्ग में छुईहा स्थित पुल को रिपेयरिंग कराने विभाग ने बढ़ाया कदम

परमेश्वर कुमार साहू ,संभाग ब्यूरो ,11 जनवरी 2021
राजिम से छुरा मार्ग स्थित छूईहा पुल धान से भरे ओवरलोडिंग गाड़ियों की वजह से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।पुल के बीचों बीच दरार लोगो को दुर्घटना का आमंत्रण दे रहा है ।इस मामले को लेकर खबर गंगा ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था और विभाग को इसकी जानकारी दिया गया था ।जिसके बाद पीडब्लुडी के अधिकारी ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए ,उक्त पुल के मरम्मत कार्य के लिए निर्देश दिए है।
आपको बता दे की राजिम से छुरा जाने का एक मात्र मुख्य मार्ग छुईहा पुल धान संग्रहण केन्द्र कुण्डल भाठा आने जाने वाले ट्रकों की भारी भरकम लोडिंग की वजह से बुरी तरह से टूट गया है।यह पुल राजिम और छुरा को जोड़ने वाला एक मात्र पुल है ।यही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल घटारानी व जतमाई को भी जोड़ता है जिसके कारण हजारों लोगों का इस रास्ते में आवागमन होता है ।जिससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हालंकि धान से भरे ओवरलोडिंग गाडियां पूरी अंचल के सड़कों को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ है जिसके कारण विभाग भी बेबस नजर आ रहे है।
वहीं विभाग के अधिकारी श्री माधव सिंग देवांगन ने बताया कि छुईहा पुल को टूटे हुए हिस्से को तोड़कर रिपेयरिंग किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह पुल नए सिरे से ब्रिज बनने स्वीकृत है लेकिन कोर्ट में लंबित होने से थोड़ा विलंब जरूर लगेगा।फिलहाल आम नागरिकों के सुरक्षा और परिशनियो को ध्यान रखते हुए हमारे विभाग द्वारा रिपेयरिंग किया जाएगा।