बिलासपुर में किसान मजदूर महासंघ एवं हम भारत के लोग संगठन के किसान आंदोलन जारी है…

बिलासपुर -किसान मजदूर महासंघ एवं हम भारत के लोग संगठन के किसान आंदोलन के 21 वें दिन पर नेहरू चौक बिलासपुर में पंजाबी सिक्ख समाज बिलासपुर समर्थन में शामिल होकर जपू जी साहेब का पाठ, अरदास कर मोम बत्ती जलाकर दिवंगत किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित किए।
पंजाबी सिक्ख समाज के रणजीत सिंह खनूजा ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी किसानों को आतंकवादी कहना बंद करे व हमसे देश भक्ति का प्रमाण न मांगे, हम शहीद भगत सिंह और गुरु गोविंद सिंह के लाल है और पूरे संसार को खिलाने वाले है। अतः किसानों के सब्र का इम्तिहान न ले ये किसान बिल वापस लिए बिना वापस नहीं लौटने वाले है ये याद रखना।

किसान आंदोलन के संयोजक श्याम मूरत कौशिक ने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप जो मोदी के मित्र है के अंध भक्तो के द्वारा अपने देश के संसद में हमला कर तोड़ फोड़ किया गया जिसमें 5 लोग मरे जिन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर ने के लिए मोदी के पास समय और शब्द है लेकिन भारत के 70 अन्न दाता दिल्ली में उनके बंगले के कुछ दूरी पर शहीद हो गए उनके लिए समय और 1 शब्द भी नहीं है यह बहुत ही दुःख की बात है।
आज के धरना प्रदर्शन को पंजाबी सिक्ख समाज के महावीर सिंह , राजदीप सिंह, छाबड़ा सहित पवन शर्मा, मो आसिफ, नंद कश्यप, डॉ अशोक शीरोडे, आशा सुबोध, एड लखन सिंह ,अंबिका कौशिक, आसिफ हुसैन ने भी संबोधन में किसान विरोधी बिल को तत्काल वापस लेने की मांग मोदी सरकार से कड़े शब्दों में करते हुए चेतावनी दिए कि ये आंदोलन बिल रद्द होने तक बन्द होने वाला नहीं है।

धरना प्रदर्शन के अंत में मोम बत्ती जला कर दिल्ली के आंदोलन में शहीद किसानों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आज के प्रदर्शन में अंबिका कौशिक, सत्यभामा अवस्थी, खोखर,भोलाराम साहू सा का.,रविन्द्र सिह कांग्रेस नेता पंजाबी सिक्ख समाज के दलजीत सिंह, यशपाल दुआ, हरमेश सिंग चाना, अमृत सिंह, तमधिर सिंग, सनप्रित सिंग, एड गुरुदेव सिंग गांधी, आंसू सिंह, जसनुर सिंह, मंजीत सिंह, जागीर सिंह, मझबिर सिंह, दिलदार सिंह, बलजीत सिंह खनूजा, तुषार हुरा, जसमीत सिंह आजमानी, सतविंदर सिंह छाबड़ा, जसप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह छाबड़ा, अमरदीप सिंह, कुलवंत सिंह, मरिंद्र सिंह, अशोक सिंह, मनन प्रीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, गुरुप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, गुरबचन सिंह, दिलजोत, सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रभमन जोत सिंह, जी एस छबड़ा, भजुवंट सिंह, अनिल सिंह सहित श्रावणी सोनी, रमेश कश्यप, हितेश तिवारी, किरण गांधी, रामायण रजक पूर्व पार्षद, कैलाश नाथ शर्मा, प्रकाश निषाद, कन्हैया कौशिक एवम् अनेक किसान व आमजन उपस्थित थे।

यह जानकारी किसान आंदोलन के संयोजक किसान पुत्र श्याम मूरत कौशिक ने देते हुए बताया है कि आगामी 13 जनवरी को शाम 5 बजे तीनों काले किसान कानून की प्रतियां नेहरू चौक बिलासपुर में सामूहिक रूप से जलाई जाएगी।
किसान पुत्र श्याम मूरत कौशिक
संयोजक किसान आंदोलन बिलासपुर