बिलासपुर :- केंद्र सरकार के किसान विरोधी कृषि कानून के विरोध में दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे किसान आंदोलन का विभिन्न जन संगठनों के साथ छात्र व युवा संगठनों ने समर्थन किया। नेहरू चौक में अखंड धरने के पांचवे दिन देश के सबसे पुराने छात्र संगठन ए.आई.एस.एफ. के साथियों ने शामिल होकर समर्थन दिया।

आज के आंदोलन को श्याम मूरत कौशिक, अम्बिका प्रसाद कौशिक , प्रभाकर ग्वाल अधिवक्ता, ए.आई. एस.एफ. के जिला सचिव धीरज शर्मा, सूर्यकांत निर्मलकर, शिव सारथी एवम मो.आसिफ भाभे ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने केंद्र के मोदी सरकार की किसान और आम आदमी विरोधी तीनों कृषि बिल को देश व आम आदमी के खिलाफ बताते हुए, की उन्हें बिना शर्त वापसी की मांग की। वक्ताओं ने साफ कहा कि पूरे देश के किसान आज सड़क पर आंदोलन कर रहे है। आम जनता उनके समर्थन में देश के अनेक शहरों में प्रदर्शन कर रहे है। केंद्र सरकार यह बिल तुरंत वापस ले और किसानों की बात सुने।

आज के आंदोलन में संयोजक श्याम मूरत कौशिक, रमेश कश्यप, शिव सारथी, सालिकराम यादव, प्रभाकर ग्वाल, हेमचंद मिरी(पूर्व जिलाअध्यक्ष बसपा),
मो. आदिल, अब्दुल मन्नान, फैज* *अहमद, अनुराग सिंह, आकाश निषाद, किशन कुमार, धीरज* *शर्मा, लखन सिंह अधिवक्ता, सूर्यकांत निर्मलकर, बद्री सिंह, मोहन कुमार सोनी, पुष्पा साहू, मो. आसिफ भाभे आदि लोग शामिल हुए!
