राजिम :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजिम नगर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग दिनाँक 25 जुलाई दोपहर से 27 जुलाई प्रातः तक सरस्वती शिशु मंदिर राजिम में आयोजित है। इस प्रशिक्षण वर्ग में संघ के शाखा द्वारा राष्ट्र प्रेम से प्रेरित व्यक्ति निर्माण करना है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निरंतर 100 वर्षो से राष्ट्र की सेवा में निरंतर कार्य कर रहे है। इस प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग में 14 वर्ष से अधिक आयु के राजिम नगर एवं आसपास के गांव से स्वयंसेवक आमंत्रित है, इस प्रशिक्षण वर्ग में शारीरिक कार्यक्रम- व्यायाम, योग, नियुद्ध, (कराटे) खेल, दंड चलाने एवं बौद्धिक कार्यक्रम- गीत, समूह चर्चा, सुभाषित, प्रेरक प्रसंग के साथ अभिव्यक्ति सत्र आयोजित होता है, जिसके माध्यम से स्वयंसेवको में देश भक्ति निर्माण करना है। इसके साथ राजिम नगर में संघ का गुरु पूजन उत्सव कार्यक्रम 1अगस्त शनिवार सरस्वती शिशु मंदिर राजिम में सम्पन्न होगा इस कार्यक्रम में संघ के प्रान्त प्रचारक अभय राम जी का बौद्धिक प्राप्त होगा। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में राजिम नगर से अजय साव, नामदास लहरे, जगमोहन घाटगे, सुरेश यादव, संजय सिन्हा, शिव साहू, बादल साहू, महेश देवांगन, अजय पटेल, लालजी साहू, जिनेन्द्र साहू, के साथ सभी स्वयंसेवक सहयोग कर रहे हैं।
