सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में छात्रसंघ का गठन, छात्र परिषद ने अनुशासन व सेवा का लिया संकल्प

नवापारा, (छ.ग.):  नवापारा नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, नवापारा में सत्र 2026-27 के लिए ‘किशोर, भारती’ एवं ‘बाल भारती’ छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह ‘किशोर भारती’ प्रमुख श्री दीपक देवांगन के मार्गदर्शन में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विद्यालय सचिव श्री प्रफुल्ल दुबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा, ‘आज प्रजातांत्रिक शासन है। जनता अपने प्रतिनिधि को चुनती है। पहले राजतंत्र था, राजा का पुत्र ही राजा बनता था जिससे कई बार अयोग्य व्यक्ति भी शासक बन जाता था। छात्रसंघ प्रमुख का कर्तव्य है कि वह विद्यालय के अनुशासन, संस्कार, पढ़ाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे। अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाए। सभी छात्र नियमित विद्यालय आएं, गृहकार्य करें व आज्ञाकारी बनें। आपने जो शपथ ली है उसे पूर्ण निष्ठा से निभाएं।’ विद्यालय के प्राचार्य श्री गौरी शंकर निर्मलकर ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि ‘पद प्रतिष्ठा के साथ-साथ कर्तव्य व ईमानदारी का प्रतीक है।’ उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीष देते हुए निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी – 2026-27किशोर भारती: अध्यक्ष: गौरव यादव (द्वादश), उपाध्यक्ष: राहुल साहू (एकादश), सचिव: हर्षवर्धन निर्मलकर (दशम), सहसचिव: यथार्थ द्विवेदी (नवम), सेनापति: शुभम् यादव (दशम), उपसेनापति: जयदेव मिश्रा कन्या भारती: अध्यक्ष: कु. अपूर्वा ध्रुव (द्वादश), उपाध्यक्ष: कु. तानिया ठाकुर (एकादश), सेनापति सचिव: कु. योगिता सिंह (दशम), सह सचिव: कु. हर्षिता साहू (नवम), सेनापति: विशाखा साहू (नवम), उपसेनापति: सिमरन साहू शिशु भारती: अध्यक्ष: . हर्ष साहू (पंचम), उपाध्यक्ष: आरती निषाद (चतुर्थ), सचिव: दीप्ति निषाद (चतुर्थ), सहसचिव: घ. मोनिका साहू (तृतीय)बाल भारती: अध्यक्ष: कु. तान्या साहू (अष्टम), उपाध्यक्ष: ख. शैलेंद्र सूर्यवंशी (सप्तम ), सचिव: ग. जितेन्द्र कुमार साहू (सप्तम), सहसचिव: घ. प्रहलाद साहू (षष्ठ ), सेनापति: हेमेश साहू, उपसेनापति: सोनाक्षी साहू।

विषय परिषद/छात्र संघ:

विज्ञान परिषद: अध्यक्ष: मुस्कान साहू, उपाध्यक्ष: गायत्री सोनकर,सचिव अंकित साहू. गणित परिषद: अध्यक्ष: निकिता साहू, उपाध्यक्ष: टामीनी साहू, विभाग प्रमुख: अनुशासन प्रमुख: डिगेश निर्मलकर, प्रार्थना प्रमुख: हिमांशी साहू, लीना, अपूर्वा ध्रुव, सांस्कृतिक प्रमुख: दामिनी साहू, क्रीड़ा प्रमुख: गगन सेन, चिकित्सा प्रमुख: काव्या देवांगन, स्वच्छता प्रमुख: माहि पाटणकर, बागवानी प्रमुख: जतिन यादव, खोया-पाया प्रमुख: गरिमा साहू, बैठक व्यवस्था प्रमुख: सोमनाथ सिन्हा, जन्म दिवस प्रमुख: चेतना कहार, पूजन व्यवस्था प्रमुख: सिमरन सेन।

समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य नरेश यादव, नरेन्द्र साहू, सरोज कंसारी, नारायण पटेल, रेणु निर्मलकर, नंद कुमार साहू, तामेश्वर साहू, संजय सोनी, लोमेश साहू, हुलेश्वरी साहू, प्रीति साहू, विभीषण साहू व नम्रता साहू सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।