महंगाई ने बिगाड़ा आम जनता का बजट, भाजपा सरकार पर बरसीं पुष्पा साहू

फिंगेश्वर – लगातार बढ़ती महंगाई दर के लिए भाजपा लगातार सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा है कि इस जन विरोधी सरकार के गलत नीतियों की वजह से ही देश में महगाई बेलगाम हो चुकी है, आम जनता का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। खाद्य पदार्थों, सब्जियों और ईंधन की कीमतों में तेजी के कारण ही थोक महंगाई विगत 44 माह के सर्वाधिक स्तर पर बढ़कर 9.87 प्रतिशत हो गया है रोजमर्रा के सामान, दाल, तेल और दूध जैसी जरूरी चीजों के महंगे होने से आम परिवारों की मासिक बचत खत्म हो रही है। पैसे की क्रय शक्ति में कमी आ गई है, जिससे बाजार में उतनी ही खरीदारी के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं। महंगाई को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बार बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे होम लोन और कार लोन की किस्तें महंगी हो रही हैं। एक तरफबेरोजगारी की मार ऊपर से बढ़ती महंगाई, आम जनता का जीना दुभर हो गया है।बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, असमानता और आर्थिक संकट के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है लेकिन भाजपा सरकार जवाबदेही से भाग रही है, आवश्यक वस्तुओं में अनियंत्रित मूल्यवृद्धि से हालात दिन ब दिन बदतर हो रहे हैं, महंगाई मोदी निर्मित आपदा बन चुकी है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रु. का था, आज वह 984 रु. के पार है, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में सीधे तीन गुना से अधिक बढ़ा दिया। कुड आयल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम कम नही किये जा रहे है। मुनाफाखोरी के लालच में जनता की जेब में डकैती डाली जा रही है, सरकार पेट्रोलियम कंपनीयों के साथ मिलकर लूटने का काम कर रही है। पेट्रोल 70 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 108 रु. प्रति लीटर के पार हो गए हैं, जबकि डीजल के दाम 55 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 100 रु. प्रति लीटर के पार हो गया है।