कुरुद में मगर इंड्रस्टीज के टैक्टर प्रतिष्ठान सॉलिस यनमार के शुभारंभ पर पहुंचे बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल…

कुरुद:- ‘नए जमाने के ट्रैक्टर’ धमतरी जिले के अधिकृत विक्रेता मगर इंड्रस्टीज द्वारा प्रायोजित सॉलिस यानमार टैक्टर प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखेश्वर बघेल विधायक एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण थे।अध्यक्षता तपन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद एवं ललित गौर क्षेत्रीय प्रबंधक छग सॉइस सॉलिस यनमार ने की।विशिष्ट अतिथि रविन्द्र कुमार दानी प्रदेश अध्यक्ष मराठा सेवा संघ छग ,दाउ दिनेश चन्द्राकर जिलाध्यक्ष चन्द्राकर समाज धमतरी ,मालकराम साहू प्रदेश संगठन सचिव साहू समाज तथा पंचम राम साहू सफल कृषक छिपली मगरलोड थे।

कार्यक्रम का श्री गणेश पूजा-अर्चना से हुआ।
मुख्य अतिथि द्वारा इस प्रतिष्ठान का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। ततपश्चात मंचीय उद्बोधन में प्रतिस्ठान के संचालक गोपाल मगर ने नवीन प्रतिष्ठान के उद्देश्यों का वर्णन करते हुए कृषि के क्षेत्र में किसानो की सेवा करने के लिये ततपर रहने की बात कही। श्री बघेल जी ने इस प्रतिष्ठान के संचालक द्वय गोपाल मगर और गोविंद मगर एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उनके मेहनत एवं लगन की तारीफ करते हुए इस नए सफर के लिये अग्रिम बधाई भी दी।अध्यक्षता कर रहे तपन चन्द्राकर ने मगर इंड्रस्टीज के बैनर तले काफी समय से सेवाभाव एवं समर्पण के धनी गोपाल मगर एवं गोविंद मगर को एक सफल और योग्य व्यवसायी माना साथ ही इनके शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे योगदान को सराहा। इसी तरह ललित गौर ने भी आधुनिक तकनीक के इस दौर में सॉइस सॉलिस यानमार टैक्टर के इस रूप को आमजनों तक पहुचाने और सही तकनीक से लोगो को रूबरू कराने के लिये इस नवीन प्रतिस्ठान के संचालक मंडल को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान इस प्रतिस्ठान से जुड़े अब तक के ग्राहक बन्धुओ का अभिनंदन व प्रेम सम्मान किया गया।इसी तरह कार्यक्रम में मनमोहकता की छटा को महकाने प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार ममता शिंदे की शानदार प्रस्तुति हुई।जिसने कार्यक्रम में पधारे समस्त आंगतुकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमल नारायण साहू ने किया और आभार प्रदर्शन गोविंद मगर ने किया।

इस अवसर पर आलोक जाधव पूर्व नेता प्रतिपक्ष ,आशीष शर्मा जिला प्रवक्ता कांग्रेस, मनीष साहू सभपाति ,राखी चन्द्राकर पार्षद ,भारतभूषण पंचायन बीमा सलाहकार ,अभिनय पवार पूर्व सरपंच सिवनिकला ,विनोद सिंह बघेल जिला प्रबंधक सॉलिस यानमार ,ज्योति मगर ,वनिता मगर,सृजन मगर, सुभाष रणसिंह ,रेवाराम साहू ,विनेश कुमार सिन्हा ,योगेश साहू ,मनोज सिन्हा,धनंजय साहू,डामेंद्र साहू ,तुकेश साहू ,सन्तोष प्रजापति ,अशोक साहू सहित बड़ी सँख्या में टैक्टर व्यवसायी ,किसान एवं नगरवासी उपस्थित थे।यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।