छत्तीसगढ़ी एलबम, गीत ‘घुमे आबे’ में करमा की महक लोगों का दिल जीत रही…

मुकेश कश्यप@ कुरुद:- नगर के उभरते युवा कलाकार श्याम शंकर चन्द्राकर का नया छत्तीसगढ़ी एलबम ‘घुमे आबे’ शुक्रवार को रिलीज हुआ।दया फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस एलबम को छत्तीसगढ़ की मनमोहक वादियों में फिल्माया गया है।इस साल श्याम शंकर चन्द्राकर ने लगातार एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी एलबम का निर्माण कर लोगो का दिल जीता है।इसी श्रृंखला में उन्होंने साल के अंत मे एक नए एलबम जो कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक करमा दरदिया से सजी है,इसे लोगो के बीच लेकर आये है।इस गीत में नई उभरती कलाकार पिंकी साहू ने अपने मनमोहक अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है।इस एल्बम के निर्माता शिव्योम व चंदन निषाद है जिन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर बहुत ही कम समय मे इसे तैयार किया है।गीत को अपनी मधुर आवाज से सजाया है छत्तीसगढ़ की लोकगायिका लक्ष्मी कंचन और नए सितारे राधे साहस ने,साथ ही गीत को लिखा और कम्पोजीशन खुद राधेसाहस ने किया है।

गीत के निर्देशक नितेश लहरी है ,यह गीत एस.एम.डांस ग्रुप रायपुर के कलाकारों से सजी है।सीनेमैटोग्राफर चंदन निषाद और चुम्मन निषाद रहे है।म्यूज़िक सूरज महानन्द का है ,वहीं मैनेजमेंट पीयूष कुमार देवांगन व मेकअप आर्टिस्ट संजय टण्डन रहे है।

इस गीत को प्रदेश के फेमस रिकॉर्डिंग स्टूडियो ‘एवीएम’ में तैयार किया गया है। चर्चा करते हुए फ़िल्म के मुख्य कलाकार श्याम शंकर चन्द्राकर ने बताया कि एलबम का मुख्य उद्देश्य नए उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना और छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहकता को जन-जन तक पहुंचाना रहा है।मैंने अपने पिछले सभी एलबम में छत्तीसगढ़ से जुड़ी परम्पराओ को गीतों में पिरोने का काम किया है,जो कि आगे भी जारी रहेगा।’घुमे आबे’ इस गीत को यूट्यूब पर रिलीज होते ही अधिक से अधिक लोगो ने इसे पसंद किया है और अपना प्रेम भाव प्रकट किया है,मैं सभी व्यूवर्स का तहे दिल से धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए यही कहना चाहूंगा कि इसी तरह हम सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे ताकि हम छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को इसी तरह गीतों के माध्यम से आप सब तक पहुंचाते रहे।