पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–02/05/2021

पखांजूर:- हम बात कर रहे है कोडेकुर्से थाना में पदस्थ एक सिपाही की जो बुधवार से लापता है सुत्रो से पता चला है कि सिपाही मनोज नेताम बुधवार को कोडेकुर्से थाना से बिना सुचना के निकले और उसकी गाडी रानवही मानपुर के पास मिला जहां चप्पल व अन्य सामान भी मिला जिससे देख लोगो ने थाना मानपुर व थाना कोडेकुर्से को सूचित किये। दोनो थाना से विभागीय स्टाफ आये आसपास खोजबीन किये।
परिजन को जब पता चला तो मोटरसाइकिल को दुसरे दिन लाने गये देखे तो चप्पल व अन्य सामान घटना स्थल में पाया गया लेकिन सिपाही मनोज नेताम नही मिले, जो आज तक गायब है। अब ये नही पता कि वह कहाँ गया है किसी सगा संबंधी या फिर अन्य जगह ।
(सिपाही) पुलिस वाले होने से संका यहा भी होता है कि नक्सली गतिविधि भी कहा जा सकता है, लेकिन ये समझ से परे है, कि तीन चार दिन बित जाने के बाद भी जब उसका पता नही चला तो विभागीय अधिकारी मीडिया को बताना उचित नहीं समझे।

वर्जन
एम,आर,अहिरे
पुलिस अधीक्षक
जिला उत्तर बस्तर कांकेर
कोडेकुर्से थाना से प्रभारी के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ है
जवान बुधवार को थाना से बिना बताये कहीं चला गया है उसके परिजनों को सूचित किया गया है साथ ही हमारे स्टाप खोजबीन कर रहे है। आगे कि गतिविधि की जानकारी संबधित थाना प्रभारी से नही मिली है मिलते ही कार्यवाही करेंगे।
