आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची सहित नगदी रकम 2000 रूपये को किया जप्त
बालोद – पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन में सीएसपी राजहरा विकास पाटले के मार्गदर्शन राजहरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 20.08.2026 को टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी दौरान घटना स्थल वार्ड क्रमांक 10 राजहरा मे स्थित आनंगबाडी के सामने आरोपी नवीन जैन पिता स्व0 गौतम चंद जैन उम्र 45 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 15 मनोहर आफीस पास राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया, आरोपी नवीन जैन के कब्जे से सट्टा पट्टी पर्ची व नगदी रकम 2000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया है ।
राजहरा पुलिस की नागरिकों से अपील –
01- अवैध शराब बिक्री, जुआ सट्टा, गांजा बिक्री , नसीली दवाई जैसे अवैध गतिविधियों मे संलिप्त न रहें ।
02- अवैध गतिविधियों मे संलिप्त पाये जाने पर होगी सक्त कार्यवाही, जाना पड सकता है जेल ।
पुलिस थाना मो0न0 9479192058
