विधायक अनुप नाग जी द्वारा प्रदान किए गए पानी टंकारो से आ रही है गांव वालो के चेहरों पर मुस्कान…

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू/ 02/05/2021

जैसे की हम सभी जानते है अंतागढ़ के माननीय विधायक श्री अनुप नाग जी हर अतिसंवेदनशील क्षेत्रो एवं अन्य सामान्य क्षेत्र जहा जहा जल संकट और लोगों को पीने की पानी की समस्या उत्पन्न हुई, वहा विधायक बनने के साथ ही बीते दो वर्षो से हैंडपंप एवं लाखो रुपयों के पानी टैंकर तत्काल प्रभाव से वितरण किए है और अभी भी निरंतर वितरण करते आ रहे है।

*विधायक अनुप नाग जी के द्वारा जल संकट को दूर करने के किए किए गए प्रयास से हजारों लोगों के चेहरों पर ना सिर्फ मुस्कान आई है बल्कि एक उम्मीद भी दिखी है आज कुछ ऐसा ही सुखद दृश्य देखने को मिला, जहां इन पानी टैंकरों की वजह से जल संकट से जूझ गावों में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सब खुशी खुशी पानी भरते नजर आ रहे है, इसी तरह इन पानी टैंकरों की व्यवस्था से पंचायत, गांव, मोहल्ला सब जल संकट की समस्या से मुक्त होते जा रहा है और विशेष रूप से इन्हीं पानी टैंकरों की मदद से पंचायतों में विकास कार्यों की गति में भी तेजी आ रही है ।

जल ही जीवन है यही जीवन का मूलमंत्र है ।