कुरुद भाजयुमो की पहल पर गरीबों को मिल रही खाद्य सामग्री*

*कुरुद भाजयुमो की पहल पर गरीबों को मिल रही खाद्य सामग्री*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-एक ओर जहां पूरे प्रदेश में कोरोना का कहर पूरे उफान पर है तो वहीं लॉकडाउन के कारण रोजी-मजदूरी करने वाले लोगो को भोजन के लाले पड़ गए है।पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर की प्रेरणा से कुरुद भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनुराग चन्द्राकर के नेतृत्व में युवा टीम द्वारा प्रतिदिन गरीबो को खाद्य सामाग्री अंतर्गत राशन कीट का वितरण किया जा रहा है।
अनुराग चन्द्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी टीम द्वारा गरीबों की बस्ती में जाकर लोगो की समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हे जरूरी सहायता मुहैया करवाई जा रही है,जिसका नगर के प्रबुद्धजनों द्वारा तारीफ की जा रही है।
इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष रविकान्त चंद्राकर,भूपेन्द्र चंद्राकर,विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू ,मिथलेश बैस ,सांसद प्रतिनिधि मूलचंद सिन्हा,दिवाकर चंद्राकर,मंडल मंत्री वंश खत्री,कार्यालय मंत्री केशव चन्द्राकर ,अनूप यादव, शैलेश नागरची ,राजा वर्मा ,कमल साहू, देव,भूपेन्द्र ,रोशन सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस पुण्यकार्य मे लगे हुए है।