टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने एक स्वर से लोगों ने की अपील* *प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा*

*टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने एक स्वर से लोगों ने की अपील*
*प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा*

*00 18+आयु वर्ग सहित टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वीडियो कांफ्रेंस में प्रदेश भर से जुटे सैकड़ों*
नवापारा राजिम। छत्तीसगढ़ में 1 मई श्रमिक दिवस के दिन से अट्ठारह वर्ष के आयु वर्ग वाले के लिए टीकाकरण महा अभियान का आगाज किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में इस महा अभियान की शुरुआत की गई साथ ही लोगों से अपील की गई की अधिक से अधिक युवाओं को इस टीकाकरण महा अभियान के जरिए संक्रमण से सुरक्षित रखने जन-जन से अपील करने की बात कही गई। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस और मुख्यमंत्री के करीबी अश्विनी कुमार मिश्रा ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पत्रकार, डॉक्टर, किसान, अधिवक्ता, युवाओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की उन्होंने टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने की अपील की साथ ही इस दौरान लोगों को हो रही दिक्कतों से निपटने के लिए लोगों के सुझाव और सहयोग की अपील की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मैं गरियाबंद जिले के पत्रकार श्याम किशोर शर्मा, यशवंत यादव, रायपुर जिला ग्रामीण आलोक पहाड़िया, कला संगीतकार परमेंद्र महेश्वरी, अधिवक्ता राम नारायण साहू, महिला कांग्रेस नेत्री मनीषा शर्मा, धर्मेंद्र निर्मलकर, गोपाल दास महंत, कविता महंत, जीत सिंह सहित कई लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने सुझाव और जनता से अपील की। पत्रकार श्याम किशोर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जनता की चिंता है यही वजह है कि उनके हर फैसले में लोगों के हित की झलक देखने को मिलती है चाहे वह लॉकडाउन के दौरान मुफ्त राशन हो, मुफ्त टीकाकरण हो, युवाओं और किसानों के लिए बड़ा कदम मुख्यमंत्री जी ने समय-समय पर उठाया है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

*बाक्स…*
*मुख्यमंत्री के प्रयासों को जनता ने सराहा*
वही राम नारायण साहू अधिवक्ता, प्रदेश इंटक के वरिष्ठ महासचिव रामअवतार जायसवाल, छत्तीसगढ़ जन कल्याण युवा मित्र मंडल के कोरबा जिला प्रभारी गोपाल दास महंत ने मुख्यमंत्री के टीकाकरण महा अभियान की जमकर तारीफ की। और कहा कि कोविड-19 से लोगों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ा कदम उठाते हुए बड़ी पहल की है। इससे साफ जाहिर है की मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता की कितनी चिंता है।
*बाक्स…*
*लोगों की सुरक्षा पर लोगों ने जताई चिंता*
आलोक पहाड़िया, श्रीमती मनीषा शर्मा, कविता महंत, अनिल कुमार, धर्मेंद्र निर्मलकर मीडिया प्रभारी कोरबा, मनोज जायसवाल पत्रकार पत्रिका कांकेर, शिवम तिवारी ने कहा कि टीकाकरण के महा अभियान का आगाज इस बात का सूचक है कि छत्तीसगढ़ की जनता को कैसे सुरक्षित रखा जाए जबकि अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री अपने लोगों को वैक्सीनेशन करने से हाथ खड़े कर दिए हैं ऐसे में मुख्यमंत्री का यह प्रयास सराहनीय है और उनकी पहल अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करेगी।

*मुफ्त राशन और वैक्सीन मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का प्रमाण*
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एक स्वर में लोगों ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए जा रहे मुफ्त राशन मुफ्त कोरोना वैक्सीन लोगों को उपलब्ध कराने उपचार व्यवस्था बेहतर करने और जहां जहां शिकायत मिल रही है वहां वहां कठोर और बेहतर कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री का साधुवाद किया है। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बड़ी संख्या में महिलाएं युवतियां और युवा शामिल हुए खासकर डॉक्टर अधिवक्ताओं ने भी सरकार को सुझाव दिया।