आस्था ! जौ अनीति कछु भाषहुं भाई, तौ मोहि बरजहु भय बिसराई – राजेश्री महन्त।
जांजगीर-चांपा :- हिंदू नव संवत्सर के उपलक्ष्य में ग्राम खोखसा, विकासखंड नवागढ़, जिला जांजगीर चांपा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज तथा अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पांडे ने की। कार्यक्रम स्थल में पहुंचने के…
