राजिम :- जनता कांगेस छत्तीसगढ (जे) , जिलाध्यक्ष भुनेश्वर निषाद एवं संरक्षक जेठूराम कोसरे के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ राजिम विगत 22/02/23 से प्रभारी तहसीलदार राजिम के द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार एवं दुर्व्यवहार के विरोध में सभी राजस्व न्यायालय में उपस्थित नही हो रहे है तथा लगातार हडताल में है।
तहसील राजिम में सैकडो प्रकरण वर्षो से लंबित है तथा एक माह से अधिक समय से अधिवक्तागण हडताल में होने के कारण तहसील कार्यालय के सभी कार्य ठप पड गया है। तहसील कार्यालय में कार्य नही होने के कारण आमजनता एवं किसान दर दर भटक रहे है। क्षेत्र के जनता को अपना परिवार बताने वाले क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ल, अधिवक्ताओं एवं आमजनता के उक्त गंभीर समस्या का अनदेखी कर सो रहे है।

विधायक के द्वारा अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन करना मात्र दिखावा है क्योंकि उनके द्वारा भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने के बाद भी प्रभारी तहसीलदार को राजिम से हटाने के संबंध में कोई सार्थक पहल नही किया जा रहा है। यदि विधायक अमितेश शुक्ल, अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन करने बाद भी प्रभारी तहसीलदार को राजिम से हटा नही पा रहे है तो उन्हें तत्काल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। जनता कांगेस छत्तीसगढ (जे), आमजनता के हित में अधिवक्ताओं के द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का समर्थन करता है तथा विधायक के निक्रिष्यता को देखते हुए विधायक को नींद से जगाने के लिए आज दिनांक 22/03/23 को बस स्टैण्ड राजिम में विधायक अमितेश शुक्ल का पुतला दहन किये है तथा मॉंग किये है कि भ्रष्ट प्रभारी तहसीलदार को तत्काल राजिम से हटाया जावें। शीघ्र उचित कार्यवाही नही होने पर जनता कांगेस छत्तीसगढ (जे)े, भी सडक की लडाई लडने में विवश हो जावेगा।

उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में नेमीचंद साहू, फत्तेलाल साहू, आदित्य साहू, डिगेश्वर साहू, वेदप्रकाश साहू, देवेन्द्र यादव, सुरेन्द्र ध्रुव, आनंद भारती, रवि बंजारे, परमेश्वर साहू, मनोहर सोनवानी, परदेशी कोसरे, गोपाल सोनवानी, सीताराम धृतलहरे, डीहूर बंजारे, रमेश गोयल, चंद्रिका धृतलहरे, बुधारू निषाद, जितेन्द्र यादव, अश्विनी पटेल, सन्नी तारक, भावेश साहू, हितेश साहू, अजय बघेल, ओमकार यादव, केशव निषाद,गैंदू पटेल, गोपी पटेल, लल्ला सोनकर, लोकेश कोसरे, घनश्याम नारंग, चोवा बंजारे, दिलीप बंजारे, भोलू बंजारे, मोहन बंजारे, चेमन साहू एवं लिलेश साहू सहित सैकडो लोग उपस्थित थे।
