गरियाबंद जिला के अंकुश एवं विनीता साहू को उत्कृष्ट वालंटियर सम्मान

फिंगेश्वर :–इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद के अध्यक्ष एवं कलेक्टर भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव इंडियन रेडक्रास समिति जिला शाखा गरियाबंद यू.एस.नवरत्न के निर्देशन में जिला गरियाबंद राज्य प्रतिनिधि रोमन साहू के नेतृत्व में गरियाबंद जिला से राज्य स्तरीय विश्व रेडक्रास दिवस रायपुर मेडिकल कॉलेज के अटल बिहारी ऑडिटोरियम में 60 वालंटियर प्रभारी सहित भाग लिए. जिन्हें राज्य कार्यालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. गरियाबंद जिला के अंकुश कुमार अग्रवाल एवं कुमारी विनीता साहू को उत्कृष्ट वॉलिंटियर को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के द्वारा सम्मान किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य रेडक्रॉस चेयरमैन तोमन साहू ने किया.वहीं हायर सेकंडरी स्कूल बासीन के विद्यार्थी अनुराधा ध्रुव, जानवी ओगरे निशा पटेल, गायत्री साहू, निशा रात्रे एवं चित्रांजली यादव द्वारा मंच पर लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया.इस अवसर पर गरियाबंद जिला से राज्य प्रतिनिधि रोमन साहू,व्याख्याता जे.पी. गायकवाड़,लुकेश्वर प्रधान,लीना साहू, ध्रुव सर बासीन पूजा ध्रुव, उपस्थित थे.उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.