( स्पोर्ट्स क्लब किरंदुल के तत्वाधान में होगा बैलाडीला प्रीमियम लीग )
( कुल 130 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में लिया भाग )
( 10 खिलाड़ियों पर किसी भी टीम ने नहीं दिखाई रुचि )
किरंदुल – स्पोर्ट्स क्लब किरंदुल के तत्वाधान में स्थानीय अंबेडकर भवन में बैलाडीला प्रीमियम लीग क्रिकेट के आयोजन के लिए क्रिकेटरों की नीलामी प्रक्रिया के लिए आयोजन किया गया था ।बैलाडीला प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के इस प्रस्तावित क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 8 टीमों ने बैलाडीला प्रीमियम लीग में भाग लिया ।जिसमे 8 टीमों ने 120 खिलाड़ियों को आईपीएल की तर्ज पर खरीदा ।जिसमे जे के कंस्ट्रक्शन ,स्पिरिट बॉयज ,बचेली केपिटल ,आर पी वारियार्स ,ब्लेसिंग वारियर्स ,बचेली ब्लास्टर्स ,टशन रिटर्न , बचेली चैलेंजर्स की क्रिकेट टीमो के मालिकों ने भाग लिया । उल्लेखनीय हैं कि क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए कुल 130 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरा था ।जिसमे से टीम के मालिकों ने कुल 120 बेहतरीन क्रिकेटरों को खूब महंगे दामों पर खरीदा ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी ए के सिंह ,किरंदुल पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ,बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना ,बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज छलिवाल मौजूद रहे ।इस दौरान बैलाडीला प्रीमियम लीग के आयोजक भूपेश्वर साहू ,विनोद सोना ,नागेश्वर राव ,प्रवेश जोशी ,नितिन दुबे ,सूर्या उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन नितिन दुबे ने किया ।
