राजिम :- अधिवक्ता संघ द्वारा राजिम में पदस्थ तहसीलदार को हटाने हेतु 22 फरवरी से लगातार आज तक अधिवक्ता संघ द्वारा धरना प्रदर्शन जारी है अधिवक्ता संघ द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल चालू कर दिया है जिसमें आज तीसरे दिन 10लोग भूख हड़ताल में बैठे थे। अधिवक्ता संघ द्वारा लगातार तहसीलदार को हटाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन आज पर्यंत तक शासन प्रशासन द्वारा तहसीलदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किया गया जिस कारण अधिवक्ता गण अधिक आक्रोशित हो रहे हैं। भूख हड़ताल के तीसरे दिन क्रमिक भूख हड़ताल में अधिवक्ता, अरविंद शर्मा, महेश यादव, दानेश्वर ठाकुर, आरके दीवान, पुरुषोत्तम झारे, नेमीचंद साहू, टीकम साहू, अनुशासन साहू, यानेन्द्र सिन्हा भूख हड़ताल में बैठे थे अधिवक्ता संघ तहसीलदार के दुर्व्यवहार एवं भ्रष्टाचार के कारण बहुत ही आक्रोशित है अधिवक्ता संघ द्वारा तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं किए जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेश यादव ने बताया कि राघोबा महाडिक के पहल अनुविभागीय अधिकारी राजिम सुश्री पूजा बंसल एवं अधिवक्ता संघ राजिम के मध्य वार्ता हुई जिसमें संघ के द्वारा विस्तार से अपनी बात रखी गई जिसे अनुविभागीय अधिकारी द्वारा ध्यान से सुनते हुए 15 दिवस के अंदर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया, तब तक भूख हड़ताल खत्म करने के लिये कहा गया जिस पर अधिवक्ता संघ विचार कर बताने की बात कहा। ज्ञात रहे कि अधिवक्ता संघ तहसीलदार के भ्रष्टाचार एवं व्यवहार से पीड़ित होकर 22 फरवरी से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं इस बीच संघ द्वारा जिला प्रशासन का पुतला दहन सद्बुद्धि यज्ञ भी किया जा चुका है एवं राजस्व न्यायालय में अधिवक्ता अपनी उपस्थिति नहीं दे रहे हैं अधिवक्ता संघ के संरक्षक रमाकांत दीवान ने कहा है कि तहसीलदार के रवैए से किसान आमजन बहुत ही पीड़ित है उनके काम समय में हो नहीं पा रहा है एवं कई लोगों से पैसों की मांग भी किया जाता है जिसकी शिकायत जिलाधीश प्रभारी मंत्री से करने के पश्चात भी तहसीलदार के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है जिसके कारण हमारा आंदोलन जारी है एवं तहसीलदार को जब तक स्थानांतरित नहीं किया जाता है तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में अधिवक्ता संघ के सुभाष चन्द्र शर्मा अरविंद कुमार शर्मा संतोष पुरी गोस्वामी यानेंद्र सिन्हा महेंद्र ठाकुर भरत लाल साहू यादराम साहू महेंद्र सोनी गुलाब टंडन घनश्याम साहू एवन साहू केके वर्मा दानेश्वर ठाकुर भुनेश्वर गोस्वामी, पुरुषोत्तम झारे, सूरज साहू, अनुशासन साहू, हेमराज साहू कमल नारायण साहू, मनहरण सेन दशरथ निषाद, संतोष पूरी गोस्वामी, जीवन यदु, टीकम साहू, आदि अधिवक्ता गण उपस्थित थे।
