वर्षा खंडेलवाल एवं फ्रेंड्स ग्रुप ने राहगीरों को शीतल आम पना पिलाया, नेत्र रोगियों को फल एवं बिस्किट दिए।
धमतरी :- भीषण गर्मी में राहगीरों के स्वास्थ्य की परवाह करते हुए पीडब्ल्यूडी ऑफिस रत्नाबांधा रोड में संचालित प्याऊ के पास, समाजसेवी वर्षा खंडेलवाल एवं उनके फनी फ्रेंड्स ग्रुप के द्वारा शीतल आम पना पिलाया गया। आम, पोदिना एवं मसाले में बनाए गए खट्टे-मीठे और शीतल, आम पना का स्वाद पथिकों को बहुत पसंद आया। …
