लहसुन तेज गंध और अद्भुत स्वाद के साथ ही अपने औषधीय गुणों के लिए भी लोकप्रिय है।

राजिम :- भारतीय व्यंजन अपने लाजवाब जायके के लिए जाने जाते हैं। यहां भोजन में कई सामग्रियों का उपयोग होता है, जिसमें से एक लहसुन भी है। यह तेज गंध और अद्भुत स्वाद के साथ ही अपने औषधीय गुणों के लिए भी लोकप्रिय है। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम लहसुन के फायदे बता रहे हैं। यहां आप जानेंगे कि लहसुन के औषधीय गुण कैसे लाभदायक साबित होते हैं।

लहसुन के बारे में कुछ रोचक तथ्य लहसुन के बारे में कई ऐसे रोचक तथ्य हैं, जिनकी जानकारी लोगों को बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे लहसुन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य नीचे पढ़िए। माना जाता है कि दुनियाभर में लहसुन की 300 से भी ज्यादा प्रकार हैं। 19 अप्रैल को राष्ट्रीय लहसुन दिवस मनाया जाता है।पहले और दूसरे विश्व युद्ध में लहसुन को एंटीसेप्टिक की तरह घाव के संक्रमण के लिए उपयोग किया गया था। लहसुन को सिरका और नींबू के रस के साथ मिलाकर डिसइनफेक्टेंट की तरह उपयोग किया जा सकता है।

कुछ लोग हैं, जो वास्तव में लहसुन से डरते हैं। यह एक फोबिया है और इसे नाम भी दिया गया है ‘एलियमफोबिया’ । कुत्ते और बिल्लियों को लहसुन से दूर रखना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए जहरीला हो सकता है। प्राचीन ग्रीस में शादी समारोह में लहसुन और अन्य जड़ी बूटियों से बने गुलदस्ते दिए जाते थे।माना जाता है कि ग्रीक और रोमन के सैनिक युद्ध से पहले लहसुन का सेवन किया करते थे।

लहसुन के औषधीय गुण:-एक समय था, जब आज की तरह जगह-जगह दवा की दुकानें नहीं होती थीं। उस समय लहसुन का इस्तेमाल आयुर्वेदिक उपचार के लिए किया जाता था। एनसीबीआई “नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन” की वेबसाइट पर प्रकाशित रिसर्च की मानें, तो लहसुन एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है।

लहसुन के फायदे :-लहसुन के गुण सेहत पर कई लाभकारी असर डाल सकते हैं। इससे शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। हम आगे लहसुन के फायदे क्रमबद्ध बता रहे हैं।

सर्दी-जुकाम और बुखार के लिए:- कई बार लोग सर्दी-जुकाम या बुखार से बचाव के लिए लहसुन खाने की राय देते हैं। इस बारे में एनसीबीआई की वेबसाइट में 12 सप्ताह तक किया गया एक अध्ययन मौजूद है। रिसर्च में पाया गया है कि लहसुन का एलिसिन यौगिक सर्दी जुकाम की समस्या का जोखिम कम कर सकता है।

वजन घटाने के लिए:- लहसुन के फायदे में वजन कम करना भी शामिल है। एनसीबीआई द्वारा पब्लिश एक शोध में दिया है कि लहसुन में एंटी-ओबेसिटी गुण होता है, जो मोटापे को कम करने में कारगर हो सकता है। इसके अलावा, लहसुन से थर्मोजेनेसिस यानी गर्मी उत्पादन करने वाली प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है। इसे फैट बर्न करने के लिए जाना जाता है। अपने इन गुणों की वजह से लहसुन मोटापे से राहत दिला सकता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कम :-लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लाभकारी साबित हो सकता है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने अपनी एक जांच में पाया है कि पुराने लहसुन के सेवन से शरीर में एलडीएल यानी हानिकारक कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-हाइपरलिपिडेमिया गुण टोटल और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक माना जाता है।

हड्डियों और गठिया के लिए:-लहसुन हड्डियों की समस्या में लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, कच्चा लहसुन या लहसुन युक्त दवा के सेवन से शरीर को कैल्शियम अवशोषण में मदद मिलती है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस “हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी” से राहत मिल सकती है।

इसके अलावा, लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-अर्थराइटिक प्रभाव होते हैं। इनकी मदद से गठिया का जोखिम कम हो सकता है । इस आधार पर लहसुन को हड्डियों के लिए फायदेमंद कहा जा सकता है।

लहसुन का उपयोग :–
लहसुन के औषधि गुण के कारण लहसुन का उपयोग अनेक प्रकार से किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के तरीके नीचे हम कुछ बिंदुओं के माध्यम से बता रहे हैं। भोजन में सीमित मात्रा में लहसुन को शामिल कर सकते हैं।
हर रोज खाली पेट कच्ची या सूखी लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं। बस उपयोग करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
चाहें तो एक या दो लहसुन की कलियों को बारीक काटकर पालक की स्मूदी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। लहसुन को रोज सब्जी या सूप में डालकर भी खा सकते हैं। आप गार्लिक टी यानी लहसुन की चाय भी पी सकते हैं। लहसुन की कुछ कलियों को घी में भूनकर भी खाया जा सकता है। दो से तीन लहसुन की कलियों को हरे प्याज, ब्रोकली और चुकंदर के रस के साथ मिलाकर सेवन करें। अगर किसी को इनमें से किसी से भी एलर्जी है, तो उस सामग्री का इस्तेमाल न करें। सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को गर्म करके, जोड़ों के दर्द के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

डॉक्टर की सलाह पर लहसुन के कैप्सूल भी ले सकते हैं:-

लहसुन के नुकसान-लहसुन के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। इसे अधिक मात्रा में लेने पर सेहत पर हानिकारक असर हो सकता है। नीचे जानिए लहसुन के नुकसान किस प्रकार हो सकते हैं:-लहसुन खाने से मुंह या शरीर से दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है। अगर कोई कच्चा लहसुन खा रहा है, तो उसे सीने में जलन और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। किसी की कोई सर्जरी होने वाली है, तो उससे पहले लहसुन का सेवन न करें। दरअसल, ज्यादा लहसुन खाने से रक्तस्राव हो सकता है। लहसुन से एलर्जी की समस्या हो सकती है।