कठौली में अधेड़ प्रेमी प्रेमिका ने की जहर खाकर आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी l 

कुरूद :- कुरूद थाना क्षेत्र के बिरेझर चौकी अंतर्गत ग्राम कठौली में गुरुवार को महिला – पुरूष की लाश एक साथ पड़े होने की जानकारी से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाई कर शव पीएम के लिए कुरूद लाया। जहां जहर सेवन से मौत होने की पुष्टि की गई है।वहीं प्रारम्भिक जांच में मामला अवैध सम्बंध का बताया जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम कठौली निवासी शांतिस्वरूप साहू 50 साल और यहीं की विधवा महिला अंसु बाई बेवा वीरू साहू 48 वर्ष की लाश एक साथ गांव के खार में खेत पर 11मई को सुबह पड़ा मिला।जिससे सनसनी फैल गई।लोगों का घटनास्थल पर हुजूम उमड़ पड़ा। इधर सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गोवर्धन ठाकुर दलबल सहित मौके पर पहुंचे। जिसने मौका मुआयना कर शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए कुरूद लाया गया।जहां डॉक्टरों ने दोनो की मौत जहर सेवन से होना पुष्टि की। इधर प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि मृतिका अंसु बाई साहू के पति की मौत 10-12 साल पहले हो चुका है। जिसके दो बच्चे हैं।वहीं शांतिस्वरूप साहू का भी दो बच्चे हैं।बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध सम्बंध चल रहा था।जिसकी जानकारी गांव और परिजनों को हो गया था।जिस पर आपत्ति जता रहे थे। पुलिस का मानना है कि लोकलाज के भय से दोनों ने आत्महत्या किया होगा।बहरहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।