
मुड़ागांव/कोरासी:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वी की परीक्षा परिणाम घोषित किया गया l जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खड़मा के छात्रा ग्राम मड़ेली निवासी लेखराम जानकी बाई सिन्हा की बेटी कुमारी वेदिका सिन्हा ने कक्षा दसवीं मे 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त की वेदिका गरीब परिवार से होते हुए अपने हौसला मंजिल को पुरा करने मे काम करते करते पढ़ाई को भी सपना पुरा करने के लिए कढ़ाई से पढ़ाई की है,वेदिका आगे की पढ़ाई बायो सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई करुगी बोली और आई पी एस बनने की बात कही,वेदिका के सोच और उसके उपलब्धि पर पापा मम्मी दादा बीसम्बर दादी बिमला बाई सिन्हा, एवं ग्रामवाशियो ने बधाई दी।
