पीएम आवास के लिए फोटोग्राफी का बहाना कर चोरी।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कौंआझर में दो अज्ञात लोगों ने एक घर में पीएम आवास के लिए फोटोग्राफी का बहाना बनाकर चोरी की है। चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर पार कर दी। शकुन चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 20 जून 2024 को करीब 9:30 से 10 बजे के बीच अज्ञात दो चोरों ने आवास का प्रलोभन देकर उन्हें फोटो खिंचाने कहा और फोटो अच्छा नहीं आ रहा कहकर मंगलसूत्र 1 तोला, टाप 3 ग्राम निकलवा घर से थोड़ी दूर जाकर फोटो खींचने लगा। इतने में ही दूसरा आरोपी तुमगांव से आ रहा हूं बोलकर घर से मंगलसूत्र 1 तोला सोना, टॉप 3 ग्राम, सोना टॉप 5 ग्राम, पायल 3 जोड़ी चांदी 45 तोला, पायल दो जोड़ी चांदी 10 तोला, सिक्का 3 नग चांदी 2.50 तोला, करधन 1 नग चांदी 40 तोला चोरी कर निकल गया। मामले में पुलिस ने दो अज्ञात के विरुद्ध धारा 454, 380 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।