24 जून को मैनपुर मे वीरागंना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाई जायेगी।

मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित विकासखण्ड क्षेत्र के ग्रामो में ं 24 जून दिन सोमवार को वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस आदिवासी समाज द्वारा मनाया जाऐगा। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आदिवासी युवा प्रभाग द्वारा गोडवांना की महान विभूति विरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस सुबह 11 बजे शहीद वीर नारायण चौक जिडार रोड मे मनाया जायेगा

आदिवासी युवा नेता महेन्द्र नेताम ने बताया कि 24 जून को वीरंागना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाया जायेगा उन्होने कहा भारतीय इतिहास रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओ की गौरशाली शौर्य गाथाओं से भरा हुआ है, रानी दुर्गावती किसी के आगे घुटने नही टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती का बलिदान देशवासियों को सदैव र्प्रेरणा देता रहेगा।