सर्वसमाज के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – गत दिनों नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी आशुतोष सिंह से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने एसपी से मुलाकात के दौरान जिले की सीमा से लगे आरंग शहर में विगत दिनों गौ तस्करी के मामले में तीन युवकों के साथ गम्भीर रूप से की गई मारपीट में दो युवक की मौत और तीसरे युवक की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में साम्प्रदायिक तनाव व उन्माद की जानलेवा आग को महासमुंद शहर में फैलने से रोकने आवश्यक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि महासमुंद शहर हमेशा से कौमी एकता का प्रतीक रहा है और हमेशा रहेगा।
उन्होंने कहा कि समीपस्थ आरंग शहर में विगत दिनों मुस्लिम सम्प्रदाय के तीन युवकों को सम्प्रदाय व आपसी भाई. चारे को क्षति पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया और उक्त हमले में दो मुस्लिम युवकों की मौत व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार जारी है। उपरोक्त घटना का सभी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने घोर निंदा की और घटना के दोषियों पर पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। श्रीमती राशि महिलांग ने एसपी श्री सिंह से कहा उक्त घटना की सांप्रदायिक आग हमारे जिले व शहर में ना फैले इसका ज्ञापन सौंपकर अनुरोध किया। मुलाकात के लिए गए सभी धर्मो के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से चर्चा करते हुए कहा कि उक्त घटना की पुनरावृत्ति जिले में ना हो, इस पर उचित कार्रवाई की अपील की। मुलाकात के लिए गए सभी धर्म के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस विभाग से यथा संभव सहयोग की अपेक्षा की।