प्रमोद दुबे
महासमुंद – नपं तुमगांव में विश्व योग दिवस मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने योग के महत्व को समझाया और कहा कि करे योग रहे निरोग। उन्होंने अभियान के तहत सभी ने योग कर जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा शुद्ध ऑक्सीजन स्वक्छ पर्यावरण तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु हरियर तुमगांव अभियान की शुरूवात की गई और पौधरोपण किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष पप्पू पटेल मुख्य नगर पालिका अधिकारी, इंजीनियर, पार्षद सभापति नगरवासी युवा शक्ति के सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी हरियर तुमगांव अभियान के प्रमुख पार्षद व सभापति धर्मेन्द्र यादव ने दी।
